Site icon Wah! Bharat

प्रधानमंत्री ने युमनाम खेमचंद को मणिपुर का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 04 फ़रवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कोंथौजम गोविंददास सिंह और खुराईजम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर भी बधाई दी। नए नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे मणिपुर के भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करेंगे।

एक एक्स पोस्ट में मोदी ने कहा, “युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं नेमचा किपगेन और लोसी दिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर और कोंथौजम गोविंददास सिंह के साथ-साथ खुराईजम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि वे मणिपुर के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विकास और समृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में लगन से काम करेंगे।/

युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी संभाला पदभार

इंफाल, 04 फरवरी (हि.स.)। युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बीच आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वरिष्ठ विधायक नेमचा किपगेन और लोसीई दीखो ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। दोनों की नियुक्ति को नई सरकार द्वारा व्यापक प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक संतुलन पर दिए जा रहे जोर के रूप में देखा जा रहा है।

समारोह के दौरान गोविंदास कोंथौजम ने गृह मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि खुरईजाम लोकेन को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ राजनीतिक नेता, प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे नई सरकार के प्रति व्यापक समर्थन का संदेश गया।

Exit mobile version