प्रत्येक जिले में बनेगा बालिका छात्रावास

0
21

नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.) केंद्र सरकार ने इस बजट में उच्च शिक्षा क्षेत्र के कायाकल्प के लिए कई दूरगामी निवेश प्रस्तावों की घोषणा की है। इसके तहत देश के प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपने बजट भाषण में उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के तहत नए संस्थान, विश्वविद्यालय टाउनशिप, बालिका छात्रावास और दूरबीन जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थापना की दिशा में कई कदम उठाने की घोषणा की। महिला शिक्षा को सशक्त बनाने और दूर-दराज के क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए देश के प्रत्येक जिले में एक आधुनिक बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जो छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुलभ होगा।

उच्च शिक्षा को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रमुख शहरों के पास ऐसी टाउनशिप विकसित की जाएंगी जहां शिक्षा, शोध, और छात्रों के रहने के लिए एकीकृत वैश्विक बुनियादी ढांचा होगा। देश में कौशल और तकनीकी ज्ञान की बढ़ती मांग को देखते हुए कई नए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है। देश के चयनित उच्च शिक्षण संस्थानों में अत्याधुनिक दूरबीन और खगोलीय प्रेक्षण सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here