Site icon Wah! Bharat

पंजाब:मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत बिगड़ी, फोर्टिस में भर्ती

चंडीगढ़, 15 फरवरी (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कि अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर माह में भी मुख्यमंत्री भगवंत मन को फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को शिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ संगरूर में रणकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गए थे। उसके कुछ समय बाद भगवंत मन की तबीयत बिगड़ गई। संगरूर में प्राथमिक उपचार के बावजूद मुख्यमंत्री की तबीयत में जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार देर रात फोर्टिस अस्पताल प्रबंधकों द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें यहां पर लाया गया। जांच के बाद भगवंत मन को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती कर लिया गया है। भगवंत मन की हालत स्थिर बनी हुई है। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान अपनी भांजी के शादी समारोह में परिवार सहित शामिल हुए थे। 16 फरवरी को भगवंत मान को मोगा जिले में होने वाली रैली में शामिल होना है लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण इस रैली में शामिल होने पर भी अब संशय बना हुआ है।

Exit mobile version