नसीमुद्दीन के सपा में जाने से बीजेपी पर नहीं होगा कोई असर : पाठक

0
13

प्रयागराज, 13 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में जाने की अटकलों पर शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में जाने से बीजेपी पर कोई असर नहीं होगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि 2027 में बीजेपी फिर से प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। कांग्रेस और सपा पर उत्तर प्रदेश के लोगों को ठगने का आरोप लगाया। सपा को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि आम जनता से सपा को कोई लेना-देना नहीं है। सपा के शासन में रहते उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई थी। प्रदेश में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। भाजपा के राज में गुंडे माफिया या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या फिर जेल में हैं।

ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस के मनरेगा बचाओ यात्रा प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिग्भ्रमित हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेतिहर मजदूरों के हक में यह कानून लाया है। कांग्रेस पार्टी को मजदूरों की चिंता नहीं है, बल्कि अपनी गड़बड़ियों की चिंता है,क्योंकि नए कानून से कांग्रेस की गड़बड़ियों का पर्दाफ़ाश हो चुका है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि नए कानून के तहत गाँव के मजदूर को काम नहीं मिला तो ग्राम पंचायत को पेनाल्टी देनी होगी। यह कानून मजदूरों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वंदे मातरम् गीत पर आपत्ति जताने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम् गीत को आजादी के दीवानों ने हंसते हुए गाया था, आजादी के दीवानों ने हंसते हुए वंदे मातरम् गीत गाकर फांसी के फंदे को चूम लिया था। आपत्ति करने वाले तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि हर भारतवासी वंदे मातरम् गीत को गाना चाहता है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रयागराज शुक्रवार दोपहर बाद पहुंचे और भाजपा कार्यसमिति के सदस्य दारागंज निवासी जयवर्धन त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र मिश्रा उर्फ नगरहा के तिलक नगर अल्लापुर आवास भी गए । वहां से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के स्टैनली रोड स्थित सभागार में एक स्थानीय समाचार पत्र के आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here