गुजरात के 33 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

0
3

उत्तर प्रदेश में वाराणसी, लखनऊ आजमगढ़ समेत 18 जिलों के जिला न्यायालयाें को बम से उड़ाने की धमकी

अहमदाबाद, 16 फ़रवरी (हि.स.)। गुजरात के कुल 33 स्कूलों को 16 फरवरी सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा मेल वडोदरा के 18 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को भेजा गया है।उत्तर प्रदेश में वाराणसी, लखनऊ आजमगढ़ समेत 18 जिलों के जिला न्यायालयाें को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसराें में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक या विस्फाेटक सामग्री नहीं मिली है। न्यायालयाें परिसराें में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिसमें “गुजरात खालिस्तान बनेगा” और “हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे” जैसी धमकी दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों में भी चिंता फैल गई। इस पर तुरंत ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की गई। स्कूल परिसरों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वडोदरा के उर्मि स्कूल की हॉस्टल को भी सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया।

वडोदरा जिला शिक्षा अधिकारी महेश पांडे ने बताया कि शहर और जिले के करीब 18 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने की जानकारी मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि शिक्षकों और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब तक 9 स्थानों पर जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य स्थानों पर जांच जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

वडोदरा के इन स्कूलों को धमकी मिली है,

उर्मि स्कूल, समासावली

आत्मीय विद्यालय, अवधूत फाटक, मांजलपुर

डी.आर. अमीन स्कूल, वासणा रोड

नालंदा इंटरनेशनल स्कूल, सेवासी

जेनिथ स्कूल, प्रतापनगर

ऑब्सेलियम स्कूल, मकरपुरा

डॉन बॉस्को स्कूल, मकरपुरा

बिल्ला बॉन्ग स्कूल, वडसर

जीवन साधना स्कूल

जीपीएस (गुजरात पब्लिक स्कूल), वाघोडिया

ब्राइट डे स्कूल

शानेन स्कूल, खोडियारनगर

नवयुग स्कूल

बरौडा हाई स्कूल

एडब्ल्यूएस (एवेलॉन वर्ल्ड स्कूल), डभोई

वाराणसी : बम से उड़ाने की धमकी पर कचहरी परिसर में चला सघन चेकिंग अभियान

वाराणसी, 16 फरवरी (हि.स.)। दो दिन पहले जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कचहरी खुलते ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। दो दिन अवकाश के बाद आज कार्यदिवस पर पूरे न्यायालय परिसर में डाॅग स्क्वायड एवं बम डिस्पोजल दस्ते ने सघन छानबीन की।

धमकी के बाद कैंट क्षेत्र के एसीपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में डॉग स्क्वॉड तथा बम निरोधक दस्ता ने परिसर की गहन तलाशी ली। न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वारों से लेकर विभिन्न भवनों और पार्किंग क्षेत्र तक सुरक्षा एजेंसियों ने बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से एसीपी कैंट के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वॉड की मौजूदगी रही।

दरअसल, गुरुवार देर रात लगभग 1:30 बजे जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा संदेश मिला था। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एहतियातन परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया था। इससे पहले एसटीएफ और एटीएस की टीमों ने भी न्यायालय परिसर में जांच-पड़ताल की थी। जिला जज संजीव शुक्ला ने सुरक्षा की दृष्टि से अधिवक्ताओं और अन्य संबंधित लोगों से परिसर खाली करने का अनुरोध किया था। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटा है और न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

प्रदेश के कई जिलाें के न्यायालयाें काे बम से उड़ाने की धमकी के बाद चला चेकिंग अभियान

लखनऊ, 16 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी, लखनऊ आजमगढ़ समेत 18 जिलों के जिला न्यायालयाें को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसराें में सघन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक या विस्फाेटक सामग्री नहीं मिली है। न्यायालयाें परिसराें में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

साेमवार काे धमकी का ईमेल मिलने के बाद लखनऊ की वजीरगंज थाना पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ पूरे न्यायलय परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी के प्रत्येक रास्तों पर चेकिंग की गई, लेकिन कोई वस्तु नहीं मिली है। कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

इसी तरह वाराणसी में दो दिन पहले जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कचहरी खुलते ही पूरे न्यायालय परिसर में डाॅग स्क्वायड एवं बम डिस्पोजल दस्ते ने सघन छानबीन की। न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वारों से लेकर विभिन्न भवनों और पार्किंग क्षेत्र तक सुरक्षा एजेंसियों ने बारीकी से जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से एसीपी कैंट के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया।

आजमगढ़ जिले में भी दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन ने कैंपस को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दीवानी न्यायालय कचहरी काे बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर दी गई। एहतियातन ताैर पर पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया और मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व फरियादियों को सुरक्षित स्थान से बाहर निकाला गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमाें ने हर जगह गहन जांच की, लेकिन काेई संदिग्ध वस्तु अभी मिली नहीं है।

इसके अलावा मेरठ, अलीगढ़ अमरोहा सहित अन्य कई जिलों में भी धमकी के बाद न्यायालय परिसराें में में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। धमकी वाले ईमेल की भी जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियां और एटीएस, यूपी एसटीएफ सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here