Site icon Wah! Bharat

गणतंत्र दिवस की शान बनेंगी उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां

बिजनौर की रितु देवी, ( गतिविधि_- विदुर कैफे संचालन) सुमन देवी ( प्रेरणा कैफे), गणतंत्र दिवस की शान बनेंगी

-गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी, यूपी की 14 लखपति दीदियां

-23 जनवरी को दिल्ली रवाना होंगी, प्रदेश की 14 दीदियां

-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 लखपति दीदियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम मे ंशामिल होने हेतु करेंगे रवाना

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के गहत गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर कार्य करने वाली उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियों एवं उनके सहयोगियाें द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतन्त्र दिवस पर कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में प्रतिभाग किया जाएगा। इन दीदियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग लखनऊ से 23 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बुधवार काे बताया कि यह दीदियां दिल्ली में परेड देखने से पहले मंत्री ग्रामीण विकास मन्त्रालय (भारत सरकार) शिव राज सिंह चौहान के नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगी, जिसमें वह सबसे भेंट करेंगे। सभी दीदियों को अन्य राज्यों की दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी 27 जनवरी को कराया जाएगा।

देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर उत्तर प्रदेश की 14 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों को आमंत्रित किये जाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए, आभार व्यक्त किया है । कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 लखपति दीदियों में गोरखपुर की मन्शा देवी, (गतिविधि- ई- रिक्शा उद्यम एवं ई – रिक्शा ट्रेनर,) व राजकुमारी देवी (गतिविधि- पशुपालन – श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संघ से सम्बद्ध), झांसी की प्रवेश कुमारी (गतिविधि- पशु आहार उत्पादन इकाई), बिजनौर की रितु देवी, ( गतिविधि_- विदुर कैफे संचालन) व सुमन देवी ( प्रेरणा कैफे)कौशाम्बी की सरिता देवी(ई – रिक्सा आधारित उद्यम, सेफ मोबिलिटी परियोजना), अलीगढ़ की ऋतु शर्मा( मशाला निर्माण एवं बिक्री), चित्रकूट की निर्मला देवी ( दुग्ध व्यवसाय, बुन्देलखण्ड मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से सम्बद्ध), इटावा की मन्त्रवती शाक्य( उन्नत कृषि) व विजेता गोयल( ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केन्द्र आदि), सम्भल की अनुपमा सिह( गोआधारित उत्पाद व अन्य कार्य) व मोनिका ( सौन्दर्य प्रसाधन निर्माण) रायबरेली की गुड़िया देवी ( दुग्ध व्यवसाय), तथा देवरिया की आशा( प्रेरणा कैण्टीन), हैं जो 23 जनवरी को दिल्ली के लिए लखनऊ से प्रस्थान करेंगी।

#गणतन्त्र दिवस #कर्त्तव्य पथ #नई _दिल्ली

Exit mobile version