कोडीन युक्त कफ सिरप के सरगना शुभम के पिता की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

0
11

—सोनभद्र पुलिस ने की कार्रवाही, एनडीपीएस एक्ट में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

वाराणसी, 23 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ रूपये मूल्य की सम्पत्ति कुर्क की है। एनडीपीएस एक्ट में यह कार्यवाही अब तक की सबसे बड़ी है।

न्यायालय के आदेश पर आज सोनभद्र पुलिस के साथ वाराणसी के जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी पिंडरा के साथ भोला जायसवाल के बादशाहबाग कालोनी सिगरा स्थित आलीशान मकान पर पहुंची। सोनभद्र के सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने मुनादी कराने के साथ भोला जायसवाल की कथित रूप से तस्करी से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाही शुरू की।

सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि कोडीन युक्त कप सिरप मामले सोनभद्र की राबर्ट्सगंज पुलिस विवेचना कर रही है। कोर्ट के आदेश पर आज भोला जायसवाल की प्रॉपर्टी कुर्क हुई है। जो लगभग 28 करोड़ 50 लाख की है। भोला जायसवाल पर सोनभद्र में दर्ज़ मामले में जांच के बाद काेर्ट ने 22 जनवरी को कुर्की का आदेश दिया।

मामले में जांच के दौरान आरोपित भोला जायसवाल की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की गई। भोला जायसवाल ने वाराणसी के चार बैंक खातों में एक करोड़ 20 लाख 82 हजार रुपये जमा कर रखे थे। इसके अलावा उसने कई मकान भी मनाए है। पुलिस अफसरों के अनुसार पुलिस टीम भविष्य में भी संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर और सतत कार्रवाई जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here