किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश का एक और आतंकी ढेर

0
2

किश्तवाड़, 04 फरवरी (हि.स.)। किश्तवाड़ जिले के दिच्छर इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक और आतंकवादी को मार गिराया है। आज ही सुरक्षा बलों ने उधमपुर जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने किश्तवाड़ इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद भागे आतंकियों से फिर संपर्क हो गया है।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा कि किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश में निरंतर जारी अभियान के दौरान घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं। चल रहे संयुक्त अभियान में सीआईएफ डेल्टा, व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आज शाम लगभग 5.45 बजे किश्तवाड़ के दिच्छर इलाके में भाग रहे आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित किया।

सेना ने आगे कहा कि ऑपरेशन त्राशी-एक में एक आतंकवादी मारा गया। किश्तवाड़ क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश और उन्हें खदेड़ने का अभियान जारी है। इससे पहले आज ही सुरक्षा बलों ने उधमपुर जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here