कांग्रेस सांसदों का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन

0
3

8 सांसदों के निलंबन वापस लेने की मांग

नई दिल्ली, 11 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव (संगठन प्रभारी) एवं सांसद केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। सांसदों ने लोकसभा से निलंबित किए गए सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग की।

इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी संसद भवन परिसर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्टर भी पकड़ रखा था।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी, कार्ति चिदंबरम समेत कई सांसद मौजूद रहे। इन सांसदों ने “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here