कांग्रेस की तरह सपा भी विधान परिषद से गायब हो जाएगी :योगी

0
6

लखनऊ , 16 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार काे विधान परिषद में बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी ( सपा ) और कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर यही हाल रहा ताे कांग्रेस की तरह समाजवादी पार्टी भी विधान परिषद से गायब हाे जाएगी। ये दल देश की अस्मिता, संस्कृति और आस्था से खिलवाड करते हैं। कांग्रेस ने तो भगवान राम और कृष्ण को मिथक कर दिया था जबकि सपा ने जन्माष्टमी से लेकर अयोध्या की परिक्रमा तक पर रोक लगी दी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने लोकमाता महारानी अहिल्या बाई होलकर की काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिमा लगाई है, जबकि कांग्रेस और सपा के लोग राम मंदिर का, मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ का विरोध करते हैं। इतना ही नहीं सपा के लोग कांवड़ यात्रा, दीपोत्सव और रंगोत्सव तक का विरोध करते हैं, कांग्रेस इनसे भी आगे है और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में राम के अस्तित्व को ही नकार दिया।

कांग्रेस से सबक ले सपा

राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा को कांग्रेस से सीखना चाहिए क्योंकि अपने आचरण के कारण ही विधान परिषद में कांग्रेस नहीं है तो सपा भी आने ​वाले दिनों में यहां नहीं दिखेगी। उन्होंने कहा कि सपा के सदस्य कोई भी ऐसा आचरण न करें, जो समाज में विभेद पैदा करता हो। जिम्मेदार विपक्ष के रूप में भूमिका का निर्वहन करें। राज्यपाल का आभार व्यक्त करें। विपक्ष के लोग भी सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here