Site icon Wah! Bharat

उदीषा : चौपाला साहित्योत्सव पीतलनगरी की चमक को और अधिक बढ़ाएगा : धर्मपाल सिंह

मुरादाबाद, 24 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित गांधी मैदान बुद्धि विहार में शनिवार को मुरादाबाद मंडल के पहले सांस्कृतिक महोत्सव उदीषा : चौपाला साहित्योत्सव-2026 के तीसरे दिन भी साहित्य, कला और संस्कृति का जीवंत उत्सव देखने को मिला।

आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनैतिक पेंशन धर्मपाल सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया और पांच दिवसीय कार्यक्रम की भव्यता को सराहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उदीषा: चौपाला साहित्योत्सव पीतलनगरी की चमक को और अधिक बढ़ाएगा।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी अनुज सिंह ने साहित्योत्सव में युवाओं को पुस्तकों से जोड़ने की दिशा में विभिन्न प्रकाशकों की ज्ञानवर्धक पुस्तकों की उपलब्धता कराने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेषताओं, सरस मेला, पूरे देश के विभिन्न जायकेदार व्यंजनों की उपलब्धता सहित अन्य आकर्षक विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री विभिन्न स्टालों पर पहुंचे और स्टॉल संचालकों से बातचीत की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा जिला महामंत्री राजन बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version