उत्तर प्रदेश से होकर जाता है वि​कसित भारत का रास्ता : पंकज चौधरी

0
11

-यूपी दिवस पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को किया संबोधित

लखनऊ, 24 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को यहां राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश को गति व दिशा देने वाला राज्य है।

उन्होंने कहा कि बीमारू व पिछड़ा कहा जाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, विश्वास और विरासत का माडल बन गया है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। यहां पर माफिया इतिहास बन चुके हैं। सरकारी नीतियों की वजह से उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। यहाँ सिर्फ घोषणाएं नहीं होती हैं। उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है। उप्र अपना भविष्य गढ़ रहा है। वि​कसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। देश हमें 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था पर मिला था, उसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 04 नंबर पर पहुंचाने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। इससे पहले चाैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी ने अमित शाह का स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश से होकर जाता है वि​कसित भारत का रास्ता : पंकज चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here