इतिहास के पन्नों में 31 जनवरी : मानव जिज्ञासा और वैज्ञानिक उड़ान की यादगार तारीख

0
3

अंतरिक्ष की अथाह ऊंचाइयों ने हमेशा से मानव को आकर्षित किया है। सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण की शुरुआत के बाद अमेरिका भी इस प्रतिस्पर्धा में कूद पड़ा और फिर दुनिया के कई देशों ने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाए। भारत ने भी आगे चलकर अंतरिक्ष विज्ञान में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। अंतरिक्ष इतिहास में 31 जनवरी की तारीख विशेष महत्व रखती है।

31 जनवरी 1958 को अमेरिका ने अपना पहला अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा, जिसने उसे अंतरिक्ष दौड़ में मजबूती से स्थापित किया। इसी तारीख को नासा ने अंतरिक्ष में जीवित प्राणियों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा। यह प्रयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में एक अहम कदम था।

इसके बाद अलग-अलग वर्षों में 31 जनवरी को ही अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया। अलग समय में घटित इन घटनाओं ने 31 जनवरी को अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में एक यादगार और प्रेरणादायक तारीख बना दिया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1561 – मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटण में हत्या।

1606 – ब्रिटेन में तख्त के खिलाफ साजिश करने वाले गाइफॉक्स को मौत के घाट उतार दिया।

1865 – अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।

1884 – रूसी फौजों ने अफगानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया।

1893 – ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

1915 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर यूगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)।

1953 – आइरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।

1957 – अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।

1958 – अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1961 – अमेरिका ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।

1962 – अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।

1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लॉन्चिंग की।

1968 – प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।

1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1971 – अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया।

1974 – पेन अमेरिका एयरवेज का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।

1979 – चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।

1984 – विश्व के नौ गरीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।

1985 – दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।

1988 – पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

1989 – कोलंबियाई विमान का अपहरण कर 122 लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।

1992 – 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता।

1992 – न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।

1995 – इजराइल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इजराइल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।

1996 – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

1998 – मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।

1999 – अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ 1999 चुनी गईं।

1999 – येवगेनी काफेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल खिताब जीता।

2000 – हवाला केस के सभी आरोपी बरी।

2001 – लीबिया के नागरिक अब्दुल बासित अली मोहम्मद अल मेगराही को 1988 की पैन एम उड़ान 103 में विस्फोट करने का दोषी ठहराया गया। दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हुई थी।

2002 – झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफा दिया।

2004 – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर खान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त।

2005 – जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।

2005 – बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय श्रृंखला 3-2 से जीती।

2007 – भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।

2008 – उत्तर प्रदेश को पांच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने 6168 करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

2008 – केन्द्र सरकार ने ‘भारतीय स्टेट बैंक’ के राइट इश्यू के जरिये लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।

2008 – भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट कानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।

2008 – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।

2010 – हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।

जन्म

1923 – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

1934 – कुमुदबेन मणिशंकर जोशी – आंध्र प्रदेश की 14वीं राज्यपाल थीं।

1975 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा

निधन

1961 – श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।

1968 – पद्मनारायण राय – हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।

1987 – मिनजुर भक्तवत्सलम – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1988 – अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार

2000 – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।

2004 – सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।

2007 – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नगालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।

2012 – मनीराम बागड़ी – समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।

2020 – दलीप कौर तिवाना – पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका थीं।

——————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here