इतिहास के पन्नों में 29 दिसंबर : 1975 में ब्रिटेन में महिला और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा कानून लागू

Date:

1975 में ब्रिटेन ने लैंगिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। इसी वर्ष सेक्स डिस्क्रिमिनेशन एक्ट लागू किया गया, जिसके तहत महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान करना कानूनी रूप से अनिवार्य बना दिया गया। इस कानून का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव को समाप्त करना था।

कानून के लागू होने के बाद नौकरी, वेतन, पदोन्नति और कार्यस्थल की शर्तों में महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और अधिकार मिलने लगे। साथ ही, इसने समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उनके खिलाफ भेदभावपूर्ण व्यवहार को चुनौती देने का रास्ता खोला।

यह कानून न केवल ब्रिटेन में महिला सशक्तिकरण की नींव बना, बल्कि दुनिया भर के कई देशों के लिए लैंगिक समानता से जुड़े कानूनों की प्रेरणा साबित हुआ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1530 – मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

1778 – ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर क़ब्ज़ा किया।

1845 – टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।

1911 – सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।

1911 – मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

1922 – नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1951 – अमेरिका के आणविक ऊर्जा आयोग के अधिकारियों ने आणविक ऊर्जा से बिजली उत्पादन के संबंध में पहली बार खुलासा किया।

1972 – अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

1975 – ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा कानून लागू।

1977 – विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1978 – स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

1980 – सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।

1983 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।

1984 – कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।

1985 – श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

1988 – ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।

1988 – सिद्धार्थनगर जिला का निर्माण बस्ती जिले में किया गया था। नए जिले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।

1998 – कंबोडिया पर 1975 से 1979 के बीच नियंत्रण करने वाले कट्टरपंथी कम्युनिस्ट संगठन ख्मेर रूज के नेताओं ने उनके शासन के दौरान तकरीबन 15 लाख लोगों के मारे जाने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

1989 – वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।

1996 – नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।

1998 – विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।

2001 – अमेरिका में न्यूयार्क के शहर बफेलो में 24 सितंबर को शुरू हुआ बर्फीला तूफान पांच दिन बाद थम गया और तकरीबन 82 इंच मोटी बर्फ की चादर के नीचे दबे शहर की खुदाई का काम शुरू हुआ।

2002 – पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।

2004 – सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।

2006 – चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।

2008 – इजराइल द्वारा गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने के बीच हमास के राकेट हमले में तीन इजराइलियों की मौत के बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।

2012 – पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

2015 – पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया। दो बरस पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था।

जन्म

1844 – वोमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।

1881 – गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी – प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1884 – डब्ल्यू सी बनर्जी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष, कलकत्ता(अब कोलकाता) उच्च न्यायालय के प्रमुख वक़ील।

1900 – दीनानाथ मंगेशकर – मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध अभिनेता, गायक, शास्त्रीय संगीतज्ञ तथा नाट्य संगीतकार थे।

1904 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।

1917 – रामानन्द सागर – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण’ के निर्माता।

1942- राजेश खन्ना- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1944 – वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह – नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।

1948 – सुधीश पचौरी – प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक।

निधन

1927 – हकीम अजमल खां – राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक

1967 – ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक

2003 – शिवराज रामशरण – भारतीय वैज्ञानिक थे।

2008 – मंजीत बावा- प्रसिद्ध चित्रकार।

2019 – स्वामी विश्वेशतीर्थ – हिन्दू संत और पेजावर मठ के प्रमुख थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ग्रीनलैंड विवाद के बीच यूरोपीय संसद ने रोका ईयू-यूएस ट्रेड डील पर वोट

स्ट्रासबर्ग (फ्रांस), 21 जनवरी (हि.स.)। ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी...

ग्वालियर में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने दिग्विजय सिंह को बताया धोखेबाज

ग्वालियर , 21 जनवरी (हि.स.)।जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज ग्वालियर में...

महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने अजय राय के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन

—प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई...
en_USEnglish