
24 दिसंबर, 1924 को जन्मे मोहम्मद रफ़ी भारतीय फिल्म संगीत के स्वर्णिम युग के ऐसे महान पार्श्व गायक थे, जिनकी आवाज ने भावनाओं को अमर बना दिया। उनकी गायकी में करुणा, प्रेम, उल्लास, भक्ति और देशभक्ति—हर भाव सहज रूप से उतर आता था। यही कारण है कि वे दशकों तक हिंदी सिनेमा की सबसे विश्वसनीय और लोकप्रिय आवाज़ बने रहे।
मोहम्मद रफ़ी ने अपने लंबे करियर में हज़ारों गीत गाकर संगीत को अनमोल धरोहर दी। उनके रोमांटिक गीत “चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे”, “गुलाबी आंखें” और “सुहानी रात ढल चुकी” आज भी श्रोताओं के दिलों को छू लेते हैं। शास्त्रीय और भक्ति भाव में “मधुबन में राधिका नाचे रे” तथा “मन तड़पत हरि दर्शन को आज” उनकी गायन क्षमता की ऊंचाई को दर्शाते हैं। वहीं दर्द और दर्शन से भरे गीत “यह दुनिया यह महफिल” और “बहारे फिर भी आएंगी” आज भी उतने ही प्रभावशाली हैं।
देशभक्ति गीत “कर चले हम फिदा” ने उन्हें राष्ट्र की आवाज़ बना दिया। अपनी सादगी, अनुशासन और सुरों की शुद्धता के कारण मोहम्मद रफ़ी न केवल एक महान गायक थे, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा बनकर सदैव अमर रहेंगे।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1524 – यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1889 – भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्ड मुम्बई में खोला गया।
1894 – कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1986 – लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
1996 – तजाकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2000 – ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा।
2002 – दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हजारी लाइन से हुआ था।
2003 – अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।
2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इजराइल कई सुविधाएं देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हजार चक्कर पूरे किये।
2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2014 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
जन्म
1880 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
1892 – बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
1914 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्यत: कुष्ठरोगियों की सेवा के लिए विख्यात।
1916 – पी. शीलू एओ – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल ‘नागा नेशनलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन’ से था।
1924 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
1924 – मोहम्मद रफी, भारतीय गायक।
1930 – उषा प्रियंवदा, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1948 – पी. एस. वीरराघवन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉकेट प्रौद्योगिकीविद् हैं।
1959 – अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता।
1961 – प्रीति सप्रू – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
1963 – राजू श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।
1997 – नीरज चोपड़ा – भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं।
निधन
1973 – ई.वी. रामास्वामी नायकर – तमिलनाडु के वेल्लोर।
1979 – सतीश चंद्र दासगुप्ता – भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।
1987 – एम. जी. रामचन्द्रन – तमिल अभिनेता और राजनेता।
1988 – जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार
2005 – पी. भानुमति – भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक, संगीत निर्देशक, गायिका, निर्माता, उपन्यासकार और गीतकार थीं।
2016 – दीनानाथ भार्गव – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जो नंदलाल बोस के शिष्य थे।
महत्वपूर्ण दिवस
-राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।