इतिहास के पन्नों में 21 जनवरी : मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

0
12

21 जनवरी भारतीय संघीय इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज है। इसी तारीख को पूर्वोत्तर भारत में तीन नए राज्यों—मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा—का औपचारिक रूप से उदय हुआ। यह घटना न केवल प्रशासनिक पुनर्गठन का प्रतीक थी, बल्कि पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहचान, विकास और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी मानी जाती है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत 21 जनवरी 1972 को इन तीनों राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। इससे पहले मणिपुर और त्रिपुरा केंद्र शासित प्रदेश थे, जबकि मेघालय असम का एक स्वायत्त राज्य था। राज्य का दर्जा मिलने के बाद इन क्षेत्रों को अपनी निर्वाचित सरकारें बनाने और प्रशासनिक निर्णयों में अधिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

पिछले पांच दशकों में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा ने सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य बनने से स्थानीय आकांक्षाओं को राजनीतिक मंच मिला और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिली। साथ ही, यह कदम राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और विविधताओं से भरे भारत के संघीय ढांचे को और सुदृढ़ करने में सहायक साबित हुआ। इस प्रकार 21 जनवरी केवल एक तारीख नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर भारत के इतिहास में स्वाभिमान, पहचान और विकास की नई शुरुआत का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1924 – रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी; ग्रीस (यूनान) की स्वतंत्रता; लेनिन का निधन।

1924 – व्लादिमीर लेनिन की मृत्यु। इसके साथ ही स्तालिन ने अपने विरोधियों और नेतृत्व के मार्ग की बाधाओं को दूर करने का काम शुरु कर दिया।

1924 – ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी, रैक्जे मैक्डोनाल्ड बने प्रधानमंत्री।

1958 – कॉपीराइट अधिनियम लागू किया गया।

1960 – दक्षिण अफ्रीका में कोलब्रुक कोयला खदान के ढहने से 435 खनिक मारे गए।

1972 – मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्य का स्थापना दिवस।

1976 – फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की।

1981- तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया गया।

1996 – स्वायत्त फिलिस्तीन के ऐतिहासिक प्रथम आम चुनाव में फ़िलिस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित, एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन चीन की राजधानी बीजिंग में उद्घाटित।

1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत।

2000 – एशिया के प्रथम ‘स्लिट लिवर’ का प्रत्यारोपण हांगकांग में हुआ, हिमतक्षेस की बैठक मस्कट में प्रारम्भ।

2003 – चालक रहित अमेरिकी टोही विमान पाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त।

2007 – भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट श्रृंखला जीती।

2008 – भारत ने इजराइल का एक जासूसी सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।

2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान का नाम वर्ष 2007 का ‘हाल ऑफ फेम अवार्ड’ की लिस्ट में शामिल किया गया।

2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

2018 – अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी रॉकेट लैब ने न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से परीक्षण रॉकेट इलेक्ट्रॉन को सफलतापूर्वक कक्षा में प्रक्षेपित किया।

2019 – अफगानिस्तान में मध्य मैदान वरदक प्रांत में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय परिसर पर तालिबान के हमले में 126 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

2021 – इंडोनेशिया में कोविड-19 महामारी के दौरान पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण से 346 मौतों की पुष्टि हुई।

2022 – यमन के सैदाह शहर में एक जेल पर रॉयल सऊदी एयरफोर्स के हवाई हमले में करीब 100 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोग घायल हुए।

जन्म

1919 – हरचरण सिंह बराड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा पंजाब के मुख्यमंत्री थे।

1922 – ‘क्वीज शो’, ‘ ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड।

1942 – पंडित नरसिंहलु वाडवती – प्रसिद्ध भारतीय संगीतज्ञ हैं।

1943 – प्रतिभा राय – उड़िया भाषा की प्रसिद्ध लेखिका।

1950 – बिली ओशन, पश्चिम भारतीय संगीतकार

1961 – दर्शना जरदोश – भारतीय जनता पार्टी की जानीमानी महिला राजनीतिज्ञ हैं।

1986 – सुशांत सिंह राजपूत – भारतीय फ़िल्म अभिनेता, थियेटर और टीवी कलाकार थे।

निधन

1945 – रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद

1950 – जॉर्ज ऑरवेल – अंग्रेजी के मशहूर लेखक।

1959 – ज्ञान चंद्र घोष – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता थे।

1963 – शिवपूजन सहाय – हिन्दी साहित्य के एक उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक और पत्रकार।

1981 – विष्णु राम मेधी – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2016 – मृणालिनी साराभाई – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं।

महत्वपूर्ण दिवस

-मेघालय स्थापना दिवस।

-मणिपुर स्थापना दिवस।

-त्रिपुरा स्थापना दिवस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here