इजराइल ने सोमालीलैंड को दिया संप्रभु राष्ट्र का दर्जा, तुर्किए और सोमालिया को झटका

Date:

तेल अवीव, 27 दिसंबर (हि.स.)। इजराइल ने सोमालीलैंड गणराज्य को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दे दी है। इजराइल ऐसा करने वाला संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का पहला सदस्य देश है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दिलाही के साथ वर्चुअल माध्यम से एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमालीलैंड को इजराइल की तरफ से मान्यता दिए जाने से तुर्किए और सोमालिया को झटका लगा है।

सोमालिया से साल 1991 अलग हुए सोमालीलैंड काफी समय से राजनयिक मान्यता की कोशिशें करता रहा है। हालांकि उसे अब तक बहुत कामयाबी नहीं मिली थी। शुक्रवार को इजरायल ने सोमालीलैंड को पूरी तरह से मान्यता दी है लेकिन ब्रिटेन, यूएई, डेनमार्क, कीनिया, ताइवान जैसे देशों से अनौपचारिक राजनयिक संबंध हैं। दी टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक शुक्रवार को इजराइल सोमालीलैंड गणराज्य को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बन गया। यह अफ्रीकी क्षेत्र सोमालिया से अलग होने के तीन दशक से अधिक समय बाद हुआ है। इजराइल की ओर से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री गिदोन सार ने घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जबकि सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दिरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही ने अपने देश की ओर से हस्ताक्षर किए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोमालीलैंड को इजराइल की तरफ से मान्यता दिए जाने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “हम आर्थिक क्षेत्रों, कृषि और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में मिलकर काम करने का इरादा रखते हैं।”

सोमालीलैंड को मान्यता देने संबंधी घोषणा ने सोमालिया और तुर्की को असहज कर दिया है। सोमालिया के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के कदम की निंदा करते हुए इसे उसकी संप्रभुता पर किया गया हमला करार दिया। जबकि तुर्किए ने इसे नेतन्याहू सरकार की गैर-कानूनी कार्रवाइयों का एक नया उदाहरण बताया, जिसका मकसद क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर अस्थिरता पैदा करना है।

सोमालीलैंड अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र स्थित एक महत्वपूर्ण रणनीतिक क्षेत्र है। सोमालिया से अलग होकर स्वतंत्र रूप से शासन व्यवस्था संभाल रहे इसे अबतक किसी ने स्वतंत्र देश की औपचारिक मान्यता नहीं दी।

हालांकि स्वतंत्र सोमालीलैंड की पृष्ठभूमि पुरानी है। 1960 में कुछ समय के लिए यह ए क स्वतंत्र राष्ट्र बना और इजराइल सहित कई देशों ने उसे मान्यता दे दी।लेकिन बाद में वह सोमालिया के साथ एकीकृत हो गया। 1991 में सोमालिया जब गृहयुद्ध की चपेट में आया तो सोमालीलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नेपाल में 62 प्रतिशत उम्मीदवार 40 वर्ष से कम आयु के

काठमांडू, 21 जनवरी (हि.स.)। प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन–2026 के...

वर्दी, मर्यादा और विश्वास का संकट

(कर्नाटक डीजीपी प्रकरण के संदर्भ में) -डॉ. प्रियंका सौरभ लोकतंत्र में...

सियासत की ठन ठन गोपाल हो गई है मायावती

बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन...

कुआं खोदने के दौरान तीन श्रमिकों की मौत

कार्बी आंगलोंग (असम), 21 जनवरी (हि.स.)।कार्बी आंगलोंग जिला मुख्यालय...
en_USEnglish