Site icon Wah! Bharat

आज शेखर जोशी की पुण्य तिथि है

साहित्यकार शेखर जोशी का 90 वर्ष की आयु में आज के दिन ही वर्ष 2022 में निधन हो गया था। उन्होंने गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित पारस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। शेखर जोशी कथा लेखन को दायित्वपूर्ण कर्म मानने वाले सुपरिचित कथाकार थे।

शेखर जोशी की कहानियों का अंगरेजी, चेक, पोलिश, रुसी और जापानी भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी कहानी दाज्यू पर बाल-फिल्म सोसायटी द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है।

नौकरी छोड़ बन गए “कोशी के घटवार”

शेखर जोशी का जन्म 10 सितम्बर 1932 को अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर ओलिया गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अजमेर और देहरादून से प्राप्त की थी। 12वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन ईएमई सुरक्षा विभाग में हो गया। वह 1986 तक विभाग में कार्यरत रहे।

उन्होंने नौकरी से स्वैच्छिक रूप से त्याग पत्र दे दिया। फिर वह लेखन से जुड़ गए और काफी लेखन किया लेकिन उनको प्रसिद्धि ‘कोशी के घटवार’ से मिली थी।

रजनीकांत शुक्ला की वाँल से साभार

Exit mobile version