wahbharat

आज का इतिहास

4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :——
बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच एक शांति समझौता 1302 में हुआ।
मेक्सिको 1824 में एक गज णराज्य बना।
नीदरलैंड से अलग होकर 1830 में बेल्जियम साम्राज्य बना।
यूएस ने 1943 में जापानियों से सॉलोमन पर कब्जा कर लिया।
क्यूबा और हैती में 1963 को चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
भारत ने 1974 में दक्षिण अफ्रिका की सरकार की रंभेदी नीति का प्रतिरोध करने के लिए वहाँ जाकर डेविस कप में भाग लेने से इनकार कर दिया।
भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1977 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना 2006 को की।
नोबेल पुरस्कार समिति ने 2011 को भौतिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के सॉल पर्लमटर और एडम रीस तथा अमेरिकी मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रायन श्मिट को वर्ष 2011 का नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
मैक्सिको के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने 2011 को उत्तर में स्थित दुरांगो प्रांत से प्राप्त मानवीय अस्थियों के आधार पर दावा किया है कि प्राचीन समय में यहां के आदिवासी नरभक्षी थे।
दुनिया के नंबर एक डबल ट्रैप निशानेबाज भारत के रोंजन सोढ़ी ने 2011 को संयुक्त अरब अमीरात के अल आईन में विश्वकप मुकाबले में ओलिम्पिक पदक विजेता चीन के बिनयुआन को पराजित कर अपने खिताब की रक्षा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने 2012 को संन्यास लिया।
4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति :—–
‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल का जन्म 1927 में हुआ।
बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म 1884 में हुआ।
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 1857 में हुआ।
हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका संध्या मुखोपाध्याय का जन्म 1931 में हुआ।
हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता जीन क्लाउड दुवेलियर का जन्म 2014 में हुआ।
4 अक्टूबर को हुए निधन:—-
खलीफा अल आदिल का 1227 मे निधन
भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन 2015 में हुआ।
भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का निधन 1968 में हुआ।
4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:—–
विश्व पशु कल्याण दिवस

Exit mobile version