
नई दिल्ली, 13 फरवरी (हि.स.)। विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
सांसदों ने हाथों में मंत्री की तस्वीर वाले पोस्टर ले रखे थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में किशोरी लाल शर्मा, प्रमोद तिवारी और कार्ती चिदंबरम समेत कई विपक्षी सांसद शामिल रहे।