विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Date:

कोलकाता, 27 दिसंबर (हि.स.)। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मार्गों पर चल रही 16 विशेष ट्रेनों का संचालन जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक अलग-अलग तिथियों में जारी रहेगा।

रेलवे के अनुसार एक जनवरी 2026 से शालीमार–भंजनपुर विशेष (08007) और भंजनपुर–पुरी विशेष (08011) ट्रेनें 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। वहीं तीन जनवरी 2026 से भंजनपुर–शालीमार विशेष (08008) और संतरागाछी–दीघा विशेष (02847) का संचालन भी फरवरी अंत तक जारी रहेगा।

इसके अलावा चार जनवरी 2026 से शालीमार–पुरी विशेष (02839), संतरागाछी–दीघा विशेष (02897) और दीघा–संतरागाछी विशेष (02898) ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है। पुरी–शालीमार विशेष (02840) पांच जनवरी 2026 से तथा पुरी–भंजनपुर विशेष (08012) दो जनवरी 2026 से संचालित रहेगी।

दक्षिण भारत और उत्तर भारत को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों में भी विस्तार किया गया है। शालीमार–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल विशेष (02841) पांच जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक, जबकि एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–शालीमार विशेष (02842) सात जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं संतरागाछी–येलहंका विशेष (02863) एक से 15 जनवरी 2026 और येलहंका–संतरागाछी विशेष (02864) तीन से 17 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगी।

संतरागाछी–अजमेर विशेष (08611) पांच जनवरी से 23 फरवरी 2026 और अजमेर–संतरागाछी विशेष (08612) 08 जनवरी से 26 फरवरी 2026 तक यात्रियों की सेवा में रहेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय नए वर्ष, त्योहारों और पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की तिथि और समय की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजीएमयू के सामने बीन बजाकर सपेरा समाज ने किया प्रदर्शन

लखनऊ, 22 जनवरी (हि.स.)। सपेरा समाज के लोगों ने...

हाईकोर्ट ने हड़ताली वकीलों काे डीडीसी कोर्ट में पेश होने पर लगाई रोक

प्रयागराज, 22 जनवरी (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वकीलों...

उपराष्ट्रपति ने श्री रमण महर्षि की 146वीं जयंती पर स्मारक सिक्का जारी किया

नई दिल्ली, 22 जनवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गुरुवार...
en_USEnglish