रालोद अकेले लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव− त्रिलोकी त्यागी

0
29

2027 में बनवाएंगे भाजपा की सरकार: त्रिलोकी त्यागी

2027 में बनवाएंगे भाजपा की सरकार: झांसी, 15 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाेने वाले जिला पंचायत का चुनाव राष्ट्रीय लोक दल पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी और अपने पार्टी के उम्मीदवाराें काे मैदान में उतरेगी।

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी रविवार को झांसी के एक स्थानीय होटल में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों में आगामी जिला पंचायत चुनाव में जोर शोर से तैयारी पूरी करने को कहा। उन्हाेंने कहा कि रालाेद उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्हाेंने स्पष्ट किया कि रालाेद 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेगी। रालाेद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि पिछले तीन माह से उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं। आज झांसी में था और अगला सम्मेलन गोरखपुर में होगा।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारी ओर विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्षों को मजबूत किया जा रहा है। गठबंधन वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी 32 राज्य के प्रधानमंत्री है, अटलजी 23 और मनमोहन सिंह 26 राज्यों के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा इस समय भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। गठबंधन का दौर चल रहा है, बिना गठबंधन के कुछ भी संभव नहीं। इसलिए उत्तर प्रदेश की सरकार भी पांच दलों से चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल, बुंदेलखंड में भाजपा की सीट कम आई थी, लेकिन इस बार बुंदेलखंड पर हमारी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अपने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को मजबूत सशक्त बनाकर एनडीए को उत्तर प्रदेश में मजबूरी से जीत दिलाएंगे। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का योगदान रहेगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव पिपरा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here