बिजनौर में एयर फोर्स जवान के घर 50 लाख की चोरी, चोरों ने माता-पिता काे कमरे में किया बंद

Date:

बिजनौर , 25 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नूरपुर में भारतीय वायुसेना के एक जवान के घर से लाखों की नकदी-चाेरी चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने नंगली जाजू गांव स्थित घर से सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी चुरा ली। सेना जवान के पिता देवेंद्र सिंह ने चोरी हुए सामान की कीमत 50 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना बिजनौर जिले के चांदपुर तहसील के नूरपुर थाना क्षेत्र के नंगली जाजू गांव में हुई। देवेंद्र सिंह के चार-पांच कमरों वाले मकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। देवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और उनके माता-पिता अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने उनके और माता-पिता के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद चोरों ने देवेंद्र सिंह के बेटे एयरफोर्स जवान शगुन चौधरी के कमरे को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी चुरा ली गई। शगुन चौधरी भारतीय वायुसेना में हैं। उनकी शादी पिछले महीने 22 नवंबर को हुई थी। 11 दिसंबर को शगुन छुट्टी खत्म होने के बाद वापस ड्यूटी पर चले गए थे और उनकी पत्नी भी अपने मायके में हैं।

देवेंद्र सिंह ने अपनी बहू को लगभग 20 तोले सोना दिया था, जबकि बहू के माता-पिता ने भी उसे और शगुन और माता-पिता व दादी को आभूषण दिए थे। यह सभी सामान उसी कमरे में रखा हुआ था। सुबह जब देवेंद्र सिंह उठे तो उनका कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। बेटे के कमरे में चोरी देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। देवेंद्र सिंह ने बताया कि चोर शादी में मिले सोने-चांदी के आभूषण, लगभग 70-80 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान ले गए। उन्होंने कुल चोरी का अनुमान 50 लाख रुपए बताया है। इस मामले में चांदपुर के सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और 7-8 लाख की चोरी लग रही है। अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए वित्त मंत्रालय को रचनात्मक सुझाव सौंपे

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। जमात-ए-इस्लामी हिंद ने भारत...

परसाखेड़ा में स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

22 करोड़ की देनदारी पर प्लाइबोर्ड फैक्ट्री कुर्क बरेली, 20...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुई अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई, आयोजनकर्ता फर्म ब्लैकलिस्टेड

कानपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी...

ट्रम्प ने नया नक्शा किया शेयर, कनाडा-ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को दिखाया अमेरिका का क्षेत्र

वॉशिंगटन, 20 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने...
en_USEnglish