(बजट) खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव

0
30

नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट भाषण में अगले दशक में खेल क्षेत्र को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव किया है।

उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र रोजगार, कौशल विकास और नौकरी के अनेक अवसर प्रदान करता है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से खेल प्रतिभाओं के व्यवस्थित पोषण को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक में खेल क्षेत्र को रूपांतरित करने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके तहत ट्रेनिंग सेंटर्स द्वारा समर्थित इंटीग्रेटेड टैलेंट डेवलपमेंट पाथवे की योजना है। इसमें युवा खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से निखारने की व्यापक, डेटा संचालित योजना है। ट्रेनिंग और प्रतियोगिता के लिए देश में खेल ढांचों का विकास किया जाएगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं और लीग का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here