प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

Date:

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से त्रिपुरा ने अनुभवी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी खो दिया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सेन के साथ मुलाकात की अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन त्रिपुरा की प्रगति को गति देने और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

उन्होंने लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन के निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है। त्रिपुरा के विकास के लिए उनके प्रयासों और विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दक्षिण भारत को मिली चार नई रेल सेवाएं, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (हि.स.)। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों...

जनभागीदारी से और भव्य होगा उत्तर प्रदेश दिवस : मुख्यमंत्री याेगी

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे यूपी दिवस-2026 के...

खिचड़ी भोज एवं स्नेह मिलन में पूर्वांचल राज्य गठन की उठी मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा— जरूरी है अमेठी, 21 जनवरी...

अब ‘जन भवन‘ के नाम से जाना जाएगा उत्तर प्रदेश का ‘राजभवन‘

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई...
en_USEnglish