Site icon Wah! Bharat

प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह घने कोहरे के आसार

निचले क्षोभमण्डल में पंजाब के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ एवं उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से आ रही हवाओं की मध्य भारत पर बने प्रतिचक्रवाती हवाओं के साथ हो रहे समागम के परिणामस्वरूप आज भोर में प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ आरम्भ हुई वर्षा का दौर पूर्वाह्न में प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों से होते हुए अपराह्न में पूर्वांचल तक पहुँच गया तथा इस दौरान 40-50 किमी./घंटा की तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय गिरावट के साथ प्रदेश के ज्यादातर भाग में सामान्य या सामान्य से नीचे पहुँच गए|

उक्त पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही 04 फरवरी से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने से विकिरणीय शीतलन बढ़ने से आगामी 3 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3-5°C की गिरावट आने से इनके भी सामान्य के करीब पहुँच जाने की सम्भावना है| इसके अतिरिक्त प्रदेश में जारी घने से बहुत घने कोहरे के दौर में आगामी 05 फरवरी से वायुगति बढ़ने के कारण उत्तरोत्तर कमी आने की सम्भावना है, इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी कल सुबह मध्यम से घना कोहरा पड़ने की सम्भावना है|

Exit mobile version