नेशनल स्पीड हैंडबाॅल का फाइनल दिल्ली−हिमाचल के बीच होगा

खेल

0
197


महिला वर्ग का फाइनल दिल्ली और हरियाणा के बीच ही होगा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर मुख्यालय के विवेक विश्व विद्यालय में चल रही नेशनल स्पीड हैंडबाल चैम्पयनशिप के तीसरे दिन पुरुष वर्ग के सेमी फाइनल मे हिमाचल प्रदेश ने विवेक विश्विद्यालय 32-30 से परास्त किया। उत्तर प्रदेश को दिल्ली ने 27-26 से परास्त कर फाइनल में अपनी जगह बना ही। महिला वर्ग का फाइनल दिल्ली और हरियाणा के बीच ही होगा।


क्वार्टर फाइनल पुरुष वर्ग में उत्तरप्रदेश ने राजस्थान को 24-16 से पराजित किया। दिल्ली ने हरियाणा को 31-04 से टक्कर मुकाबले में हरा दिया। विवेक विश्वविद्यालय ने उत्तराखण्ड को 18-13 से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने गोपी अकेडमी को 31-25 से हरा दिया।


महिला वर्ग में सेमी फाइनल मे दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 16-12 से पराजित किया। हरियाणा ने छत्तीसगढ को 20-05 से परास्त किया। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने उत्तरप्रदेश को 31-04 से हरा दियां। छत्तीसगढ ने गोपी एकेडमी को 20-05 से हरा दिया। हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान के 08-04 से परास्त किया। हरियाणा ने उत्तराखण्ड को 23-01 से परास्त किया।
इस अवसर पर चीफ रैफरी चेयरपर्सन पंकज शर्मा, चीफ टैक्नीकल कम्युनिटि चेयरमैन रोहित सिहं टैक्निकल कम्युनिटी वाईस चेयरमैन प्रकाश मिश्रा, आग्रेनाइजिंग सेकेट्री विवेक गिरि, दिल्ली सचिव पुनित डबास, चीफ जज मनीष मीणा ,उत्तर प्रदेश स्पीड हैडबाल के सचिव पप्पल गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here