
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 6 फरवरी 1915 को महान गीतकार प्रदीप का जन्म हुआ। वे हिंदी साहित्य और हिंदी फ़िल्म जगत के सुदृढ़ रचनाकार रहे। उनका मूल नाम रामचंद्र नारायणजी द्विवेदी था।
कवि प्रदीप ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ सरीखे देशभक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1962 के ‘भारत-चीन युद्ध’ के दौरान शहीद हुए सैनिकों की श्रद्धांजलि में ये गीत लिखा था। ‘भारत रत्न’ से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर द्वारा गाए इस गीत का तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 26 जनवरी 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान से सीधा प्रसारण किया गया था। प्रदीप ने प्रेम के हर रूप और हर रस को शब्दों में उतारा लेकिन वीर रस और देशभक्ति के उनके गीतों की बात ही कुछ अनोखी थी।
जन-जन तक पहुंचे उनके लिखे गीत आज भी सुने जाते हैं, जिनमें ऐ मेरे वतन के लोगो, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ, दे दी हमें आज़ादी, हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के, मैं तो आरती उतारूँ, पिंजरे के पंछी रे, तेरे द्वार खड़ा भगवान, दूर हटो ऐ दुनिया वालों आदि प्रमुख हैं। उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1998), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1961) से सम्मानित किया गया।
देशप्रेम और देशभक्ति से ओत-प्रोत भावनाओं को सुन्दर शब्दों में पिरोकर जन-जन तक पहुँचाने वाले कवि प्रदीप का 11 दिसंबर 1998 में मुंबई में निधन हो गया।
अन्य अहम घटनाएंः
1715 – स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त।
1716 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण।
1778 – ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
– फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
1788 – मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 – सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1833 – ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने।
1869 – यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ।
1899 – स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए।
1911 – अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया।
1918 – तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1922 – कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर क़ब्ज़ा किया।
1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध: यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 – सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1968 – फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
1985 – ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन।
1987 – जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1989 – पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत।
1991 – विद्रोहियों की हिंसा में 47 व्यक्तियों की मौत के बाद कोलंबिया के राष्ट्रपति सीजर गैविरिया ने हिंसक गतिविधियाँ समाप्त करने की अपील की।
1994 – पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1997 – इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया।
1999 – देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 – विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2002 – पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश।
-भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।
2003 – अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया।
2004 – तेरहवीं लोकसभा भंग।
2005 -आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती।
-जम्मू-कश्मीर में उधमपुर के नजदीक बस हादसे में 32 मरे।
2007 – अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया।
2008 -प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बातचीत की। देश में औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान कि लिए उद्योगपति एम.पी. जिंदल को उद्योग रत्न से सम्मनित किया गया।
2009 – भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। किरण कार्णिक सत्यम के नए अध्यक्ष बने।
2017- वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।
जन्म
1983 – एस. श्रीसंत – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1948 – कृष्ण कान्त पॉल – भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं।
1945 – एफ़. ए. खोंगलाम – मेघालय के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।
1940 – भूपिंदर सिंह – भारतीय सिनेमा के ख्याति प्राप्त पार्श्वगायक और ग़ज़ल गायक थे।
1915 – प्रदीप – प्रसिद्ध कवि और गीतकार।
1913 – दीवान रंजीत राय – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
1890 – ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान – भारत रत्न से सम्मानित महान् स्वतंत्रता सेनानी।
निधन
2022 – लता मंगेशकर – ‘भारत रत्न’ से सम्मानित मशहूर भारतीय पार्श्वगायिका थीं।
2006 – गुरबख्श सिंह ढिल्लों – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
1976 – ऋत्विक घटक – भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक
1965- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री
1983- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक1948- नायक यदुनाथ सिंह- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1946 – उपेन्द्रनाथ ब्रह्मचारी – भारत के एक वैज्ञानिक एवं अपने समय के अग्रगण्य चिकित्सक थे।1931 – मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।