इतिहास के पन्नों में तीन जनवरी : सावित्रीबाई फुले – भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत

0
49

वर्ष 1831 में जन्मी सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत थीं। वे न केवल भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, बल्कि मराठी भाषा की पहली महिला कवयित्री और एक साहसी समाज सुधारक भी थीं। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के नायगांव में हुआ था। उस समय समाज में महिलाओं और दलितों की शिक्षा का विरोध किया जाता था, लेकिन सावित्रीबाई फुले ने इन रूढ़ियों को चुनौती दी।

अपने पति महात्मा ज्योतिराव फुले के सहयोग से उन्होंने 1848 में पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया। यह कदम उस दौर में क्रांतिकारी माना जाता था। पढ़ाने जाते समय उन्हें सामाजिक विरोध, अपमान और हिंसा तक का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सावित्रीबाई ने विधवा पुनर्विवाह, महिला शिक्षा और दलित उत्थान के लिए भी सक्रिय रूप से काम किया।

वे एक संवेदनशील कवयित्री भी थीं, जिनकी कविताओं में सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवता का संदेश झलकता है। 1897 में प्लेग महामारी के दौरान रोगियों की सेवा करते हुए वे स्वयं इस बीमारी की चपेट में आ गईं और उनका निधन हो गया। सावित्रीबाई फुले का जीवन साहस, करुणा और समानता के संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आज भी समाज को दिशा देता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1833 – ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फॉकलैंड द्वीप पर कब्जा जमाया।

1880 – ‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।

1894 – रवीन्द्र नाथ टैगोर ने ‘शांति निकेतन’ में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।

1901 – ‘शांति निकेतन’ में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।

1911 – अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।

1929 – महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।

1938 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।

1943 – टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया।

1956 – फ्रांस में ‘एफिल टॉवर’ के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।

1957 – अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।

1959 – अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।

1968 – देश के पहले मौसम विज्ञान रॉकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।

1974 – बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।

1991 – इजरायल ने 23 साल बाद सोवियत संघ में वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला।

1991 – ब्रिटेन से इराकी दूतावास के आठ अधिकारियों को निष्कासित किया गया।

1993 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा ‘स्टार्ट द्वितीय’ संधि पर हस्ताक्षर किया गया।

1993 – अमरीका और रूस ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या को आधा करने पर सहमति जतायी।

1995 – हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।

1998 – अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।

2000 – कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।

2001 – हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।

2002 – काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत सार्वजनिक किए।

2004 – 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुँचे।

2004 – मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गये।

2004 – मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।

2005 – यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।

2007 – चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।

2008 – बिजली उपकरण बनाने वाली ‘इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड’ ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की।

2008 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।

2009 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में विश्वास मत हासिल किया।

2013 – इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।

2014 – अल कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।

2015 – नाइजीरिया के पूवोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग 2000 लोगों की मौत।

2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 की थीम “ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” थी।

2020 – केवीआईसी (KVIC) ने गुजरात में पहला रेशम प्रसंस्करण संयंत्र खोला।

2020 – डॉ. जितेंद्र सिंह ने पहले क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

2020 – ताइवान ने चीन के ‘एक देश, दो व्यवस्था’ वाले प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

जन्म

1831 – सावित्रीबाई फुले, सामाजिक कार्यकर्ता, भारत में पहली महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री।

1836 – मुंशी नवल किशोर – एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़।

1881 – बी. एम. श्रीकांतैया – कन्नड़ लेखक और अनुवादक थे।

1888 – भूपति मोहन सेन – जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।

1903 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।

1915 – चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1927 – जानकी बल्लभ पटनायक – ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1936 – केदारनाथ चौधरी – मैथिली भाषा के प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं।

1938 – जसवंत सिंह – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता थे।

1941 – संजय खान – बॉलीवुड अभिनेता।

1954 – बागेश्री चक्रधर – आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार हैं।

1967 – संजीव कुमार सिंगारी – भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं।

1977 – गुल पनाग – मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री।

1981 – नरेश अय्यर भारतीय पार्श्वगायक

निधन

1871 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।

1972- मोहन राकेश लेखक व नाटककार

1979- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक

1984 – डॉ. ब्रह्म प्रकाश – पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।

2002 – सतीश धवन – भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक।

2005- जे. एन. दीक्षित, भारतीय सरकारी अधिकारी।

2013 – एम. एस. गोपालकृष्णन – भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here