अहमदाबाद – गोरखपुर ट्रेन के फर्स्ट क्लास में रेप का आरोप

0
12

देवरिया जीआरपी जांच में जुटी

देवरिया, 17 फ़रवरी (हि.स.)। अहमदाबाद से गोरखपुर आ रही गाड़ी संख्या 19489 के फर्स्ट क्लास कोच में एक युवती ने यात्रा के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती (जीआरपी) गोरखपुर को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी गोरखपुर ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण को देवरिया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया है। देवरिया जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात टीटी ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी। साथ ही संबंधित कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here