राष्ट्र सेविका समिति ने पथ संचलन निकाला,दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

0
8

भारतीय नारी की शक्ति, संगठन और राष्ट्रभक्ति का जीवंत संदेश है पथ संचलन : अभा सह सम्पर्क प्रमुख

लखनऊ, 18 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पथ संचलन निकालकर महिला जागृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित पथ संचलन में हजारों सेविकाओं ने अनुशासित और उत्साहपूर्ण ढंग से भाग लिया।

नगर निगम के सामने दयानिधान पार्क से पथ संचलन शुरू हुआ। सेविकाओं ने एक समान गणवेश में घोषदल के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्र निर्माण के मंत्र से गुंजायमान रहा। पथ संचलन नगर निगम से चलकर भाजपा कार्यालय के बगल से अटल चौक पहुंचा। यहाँ से दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने से साहू सिनेमा होते हुए मेफियर चौराहा से वापस नगर निगम के सामने आकर पूरा हुआ। पथ संचलन के रास्ते में कई स्थानों पर लखनऊवासियों ने पुष्पवर्षा और जोरदार तालियों के साथ सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।

भारतीय नारी की शक्ति, संगठन और राष्ट्रभक्ति का जीवंत संदेश है पथ संचलन : अभा सह सम्पर्क प्रमुख

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख सीता ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला जागृति लाना तथा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय एवं निर्णायक भूमिका स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह पथ संचलन केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति, संगठन और राष्ट्रभक्ति का जीवंत संदेश है। राष्ट्र सेविका समिति निरंतर ऐसी गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागृत कर रही है और भारतीय महिला को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ रही है।

इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, मुख्य अतिथि के रूप में वीणा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख सीता,प्रांत संचालिका रत्नम, प्रांत निधि प्रमुख मिथिलेश,पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशी भी उपस्थित रहीं।

#राष्ट्र_ सेविका_ समिति #मौनी_ अमावस्या #उत्तर_ प्रदेश #लखनऊ #पथ_ संचलन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें