रंग रोगन के बाद चमक उठा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का मुख्य द्वार

0
26

वाराणसी, 02 फरवरी (हि. स.)। वाराणसी में सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ज्ञानवापी क्षेत्र के मुख्य द्वार को रंग रोगन कर चमकाया गया। मुख्य द्वार के रंग रोगन के लिए सुबह से ही श्रमिक जुट गए थे और अपराहन एक बजे तक मंदिर का मुख्य द्वार पूरी तरह चमक उठा।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य बिहारी लाल ने कहा कि स्वच्छता और सुंदरता को ध्यान में रखकर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रत्येक माह कुछ ना कुछ कार्य होते रहते हैं। इसी क्रम में ज्ञानवापी क्षेत्र के मंदिर के मुख्य द्वार पुनः चमकाने का कार्य कराया गया है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में भी मुख्य द्वार के रंग रोगन को देखने के लिए उत्सुकता दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्य द्वार को रंगे जाने के बाद उसमें चमक आ गई है, मुख्य द्वार और भी आकर्षित लग रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें