माेदी-याेगी सरकार में खत्म हाे रहा भ्रष्टाचार, नल लग गये पानी भी पहुंचेगा : बेबी रानी मौर्या

0
5

दीनदयाल सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस महोत्सव प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

झांसी, 24 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में झांसी आई उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। मोदी ओर योगी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन हो गए हैं जल्द ही पानी भी आ जाएगा। वह शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश जन्मशताब्दी महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ करने आई थीं।

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री व पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। जो भ्रष्टाचार करने वाले हैं उन्हें जेल भेजा जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही हैं। महिला जन सुनवाई से संबंधित थाने में आने वाली शिकायतों पर उन्होंने कहा कि लगातार जन सुनवाई हो रही है। पीड़ित महिलाओं को मदद मिल रही है। उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही विधायक भी नजर रखे हैं। सभी विधायक जन सुनवाइयों को गहनता से लेकर कार्रवाई करा रहे हैं। वहीं उन्होंने हर घर नल, हर घर जल योजना के सवाल पर कहा कि लोगों के घरों तक नल पहुंच गया है, जल्द ही पानी भी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज काफी महत्वपूर्ण दिन है। हमारे विधायक व हम सभी ने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया। यही पढ़ें यहीं से राजनीति में आए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी लगातार युवाओं को रोजगार, किसानों को निधि, उज्ज्वला योजना, कई महिलाओं को स्वावलंबी बना रहे हैं। ऐसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश लगातार मोदी ओर योगी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है।

इस अवसर पर उनके साथ सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, विधायक रश्मि आर्य समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें