बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, 49 मंत्रियों के साथ ली शपथ

0
8

ढाका, 17 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 49 मंत्रियों ने भी शपथ ली। संसद भवन परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान और उनके नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

रहमान की 49 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 25 मंत्री और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं। बांग्लादेश के इतिहास में लंबे समय की परंपरा तोड़ते हुए नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बजाय संसद भवन परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्सेरिंग टोबगे, पाकिस्तान के नियोजन एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल चौधरी, नेपाल के विदेश मंत्री बालानंद शर्मा, श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा सहित विभिन्न देशों के नेता शामिल हुए।

समारोह में मुख्य न्यायाधीश, अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार प्रो. मुहम्मद यूनुस एवं उनके सलाहकार परिषद, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, सांसद, राजनीतिक नेता, तीनों सेनाओं के प्रमुख, राजनयिक मिशनों के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार तथा उच्च सिविल एवं सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। तारिक रहमान की पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान, उनकी बेटी बैरिस्टर जाइमा रहमान तथा अन्य परिजन भी समारोह में मौजूद रहे। समारोह में करीब 1200 मेहमान उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई। तारिक रहमान ने सबसे पहले राष्ट्रीय संविधान की रक्षा, संरक्षण एवं राज्य की संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली। कैबिनेट सचिव डॉ. नसीमुल गनी ने शपथ समारोह का संचालन किया।

बांग्लादेश में हालिया संपन्न संसदीय चुनाव में बीएनपी को लगभग 50 प्रतिशत मत मिले। बीएनपी ने इस चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सत्ता हासिल की है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी को 300 में से 209 सीटें मिली हैं।

———-

बांग्लादेश नेशनल पार्टी के चीफ तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्राइम मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली। सरकार में 25 कैबिनेट मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे। इनमें एक हिंदू मंत्री भी शामिल है। पार्टी ने 300 मेंबर वाली पार्लियामेंट में 151 से ज़्यादा सीटें जीतीं, जबकि BNP के नेतृत्व वाले अलायंस को 212 सीटें मिलीं।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका में जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में रहमान को पद की शपथ दिलाई। इससे पहले BNP पार्लियामेंट्री पार्टी की पार्लियामेंट बिल्डिंग में मीटिंग हुई और रहमान को अपना पार्लियामेंट्री लीडर चुना गया।

पूर्व प्राइम मिनिस्टर खालिदा जिया के बेटे रहमान ने 17 साल के देश निकाला के बाद 12 फरवरी के आम चुनावों में BNP को भारी जीत दिलाई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें