फर्रुखाबाद में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने पर 16 छात्रों की हालत बिगड़ी

0
16

फर्रुखाबाद, 10 फरवरी (हि.स.) उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के विकासखंड कमालगंज क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल राठौरा महरुपुर बिजल मोहद्दीनपुर में पेट के कीड़ों की दवा खिलाए जाने पर 16 बच्चे बेहोश हो गए थे। सभी बच्चों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया ।

सीएमओ डॉक्टर अमरेंद्र कुमार ने बताया की प्रेम देवी जवाहरलाल स्कूल एक प्राइवेट स्कूल है। इसमें आज 150 बच्चों को दवा खिलाई गई थी। जिसमें 16 बच्चों को चक्कर आने लगे। इन सबको तत्काल प्रभाव से डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। जिनकी हालत अब पूरी तरह ठीक है। सीएमओ ने कहा कि कभी-कभी एलमेंडाजोल दवा खिलाए जाने पर बच्चों को चक्कर आने लगते हैं । यह कोई बड़ी बात नहीं है। एक साल से 16 साल तक के बच्चों को यह दवा खिलाई जाती है। वहीं आपातकाल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया की 16 बच्चों को यहां लाया गया था जिन में सब की हालत सही है । कुछ बच्चों को घर भेज दिया गया है। इन बच्चों ने चक्कर आने की शिकायत दर्ज कराई थी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें