प्रधानमंत्री ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

Date:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में इतिहास रचने पर भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इस प्रतिष्ठित वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का अब तक का पहला कांस्य पदक हासिल करने वाली युवा और ऊर्जावान टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत के युवाओं की प्रतिभा, संकल्प और दृढ़ता को प्रतिबिंबित करती है।

एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:
“एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में इतिहास रचने पर हमारी पुरुष जूनियर हॉकी टीम को बधाई! हमारी युवा और ऊर्जावान टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का पहला कांस्य पदक हासिल किया है। यह अद्भुत उपलब्धि देशभर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है।”

भारत ने बुधवार को चेन्नई में हुए एफआईएच पुरुष जूनियर विश्व कप में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

हार ज्ञान और लोकतांत्रिक परंपराओं की पवित्र धरती : किरन रिजिजू

पटना, 07 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा भवन के स्थापना...

हम जितनी सार्थक चर्चा करेंगे, उतनी ही बढ़ेगी सदन की मर्यादा : ओम बिरला

पटना, 07 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस...

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा-बस्तर की संस्कृति प्राचीन, समृद्ध और “सबसे मीठी”

रायपुर, 07 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार...
hi_INहिन्दी