प्रधानमंत्री 25 नवंबर को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर भगवा ध्वज फहराएंगे

Date:



ध्वज में कोविदारा वृक्ष के साथ दीप्तिमान सूर्य और भगवान श्री राम की प्रतिभा और पराक्रम तथा राम राज्य के आदर्शों को दर्शाने वाला ‘ॐ’ अंकित है।

ध्वजारोहण श्री राम और माता सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा।

प्रधानमंत्री सप्तमंदिर भी जाएंगे, जहां महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से संबंधित मंदिर हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे, जो देश के सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सप्तमंदिर जाएंगे, जिसमें महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मिकी, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी से संबंधित मंदिर हैं। इसके बाद शेषावतार मंदिर के दर्शन होंगे।

सुबह लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री माता अन्नपूर्णा मंदिर जाएँगे। इसके बाद वे राम दरबार गर्भगृह में दर्शन और पूजा करेंगे, जिसके बाद वे रामलला गर्भगृह के दर्शन करेंगे।

दोपहर लगभग 12 बजे, प्रधानमंत्री अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे, जो मंदिर निर्माण के पूर्ण होने और सांस्कृतिक उत्सव एवं राष्ट्रीय एकता के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी को, श्री राम और माता सीता के विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ, दिव्य मिलन के प्रतीक दिवस के रूप में आयोजित होगा। यह तिथि नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस का भी प्रतीक है, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में अयोध्या में 48 घंटे तक निरंतर ध्यान किया था, जिससे इस दिन का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

दस फुट ऊँचे और बीस फुट लंबे समकोण त्रिभुजाकार ध्वज पर भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक एक दीप्तिमान सूर्य की छवि अंकित है, जिस पर ‘ॐ’ अंकित है और कोविदारा वृक्ष की छवि भी अंकित है। यह पवित्र भगवा ध्वज राम राज्य के आदर्शों को साकार करते हुए गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरन्तरता का संदेश देगा।

ध्वज पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर स्थापत्य शैली में निर्मित शिखर के ऊपर फहराया जाएगा, जबकि मंदिर के चारों ओर निर्मित 800 मीटर का परकोटा, जो दक्षिण भारतीय स्थापत्य परंपरा में डिजाइन किया गया है, मंदिर की स्थापत्य विविधता को प्रदर्शित करता है।

मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण पर आधारित भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े 87 जटिल रूप से तराशे गए पत्थर के प्रसंग और परिसर की दीवारों पर भारतीय संस्कृति से जुड़े 79 कांस्य-ढाल वाले प्रसंग अंकित हैं। ये सभी तत्व मिलकर सभी आगंतुकों को एक सार्थक और शिक्षाप्रद अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें भगवान श्री राम के जीवन और भारत की सांस्कृतिक विरासत की गहरी समझ मिलती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

धर्मेंद्र: एक युग की विदाई, एक हीरो का अमरत्व

धर्मेंद्र का जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं,...

वालीबुड के अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल...

देश का दुश्मन हमारा दुश्मन…दहशतगर्दों से सीधे भिड़ गए ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम ऐसे...
hi_INहिन्दी