तमिलनाडु की झील में 4,500 वर्षों का विस्तृत जलवायु रिकॉर्ड मिला

0
9

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)।

तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले में स्थित कोंडगई झील से वैज्ञानिकों को भारत के दक्षिणी हिस्से का बहुत पुराना और महत्वपूर्ण जलवायु रिकॉर्ड के 4500 साल पुराने साक्ष्य मिले हैं। यह झील कीलाडी नामक प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल के पास है, जहां प्राचीन तमिल सभ्यता के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने गुुरुवार को बताया कि वैज्ञानिकों ने झील की मिट्टी की लगभग 1 मीटर गहराई तक खुदाई की और 32 छोटे-छोटे नमूने लिए। इन नमूनों से पता लगाया गया कि हजारों साल पहले यहां कितनी बारिश होती थी, झील में पानी का स्तर कैसा था, आसपास कैसी वनस्पति थी और कब-कब बाढ़ आई! इस अध्ययन से पिछले 4,500 वर्षों की जलवायु स्थिति का पता चला। इसमें तीन बड़े दौर के रिकॉर्ड सामने आए। जिसमें

लगभग 4,200 साल पहले बहुत सूखा पड़ने, लगभग 3,200 साल पहले भी कम बारिश होने के साक्ष्य शामिल हैं। नमूनों के अध्ययन के मुताबिक एक समय ऐसा भी आया जब मौसम अपेक्षाकृत गर्म और अनुकूल था। यह सब जानकारी मानसून में हुए बदलावों से जुड़ी हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि यह शोध आज के समय में बहुत उपयोगी है क्योंकि इससे भविष्य में सूखा, तेज़ बारिश और बाढ़ का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। शिवगंगा और मदुरै जैसे सूखा-प्रभावित इलाकों में पानी के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी। तालाबों और झीलों को फिर से जीवित करने की योजनाएं बेहतर बनाई जा सकेंगी। साथ ही बाढ़ और ज़मीन के कटाव से खतरे वाले इलाकों की पहचान हो सकेगी।

यह अध्ययन इतिहास और पुरातत्व के लिए भी अहम है। इससे समझ आता है कि पुराने समय में लोग जलवायु बदलाव, पानी की कमी और पर्यावरण की समस्याओं से कैसे निपटते थे।पर्यावरण के लिहाज़ से भी इस शोध के नतीजे बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे झीलों और आर्द्रभूमि (वेटलैंड) के संरक्षण और जैवविविधता बढ़ाने की योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।

#
45000-years-records-of-climate-Tamilnadu,#Tamilnadu

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें