कैंसर से बचाव में जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी : रजत बजाज

0
11

कानपुर, 03 फरवरी (हि.स.)। विश्व कैंसर दिवस एक ऐसा शक्तिशाली रिमाइंडर है जो हमें कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता, जल्दी डायग्नोसिस और हर एक मरीज को एक्सपर्ट देखभाल की सुलभता की आवश्यकता को दर्शाता है। हर साल नए केस में काफी वृद्धि होने पर अगर हम कैंसर की पहचान जल्दी कर लें तो मरीज के बचने की संभावना और उसकी जीवन की गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है। यह बातें मंगलवार को पारस हेल्थ बिठूर राेड कानपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर रजत बजाज ने कही।

विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर पारस हेल्थ कानपुर ने अपने परिसर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैंसर की समय पर पहचान, सही समय पर जांच और उचित उपचार के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी उपस्थित रहे और उन्होंने मरीजों के लिए निःशुल्क बस सेवा का उद्घाटन भी किया।

इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, अस्पताल प्रबंधन और समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. नेमी ने निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। तीन फरवरी से शुरू होने वाली यह निःशुल्क बस सेवा सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी और कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों को अस्पताल से जोड़ेगी। इस पहल का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों, विशेष रूप से नियमित इलाज और फॉलो-अप के लिए आने वाले लोगों, की यात्रा को आसान बनाना है।

भारत में कैंसर लगातार एक बढ़ती हुई सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बना हुआ है। पिछले एक दशक में कैंसर के केसों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। नए कैंसर के मामले 10.4 प्रतिशत बढ़े हैं, 2015 में 1.39 लाख से बढ़कर 2024 में 1.53 लाख हो गए हैं। इस वृद्धि के पीछे का प्रमुख कारण बढ़ती उम्र वाली आबादी, बेहतर डायग्नोस्टिक क्षमताएं और खराब लाइफस्टाइल की आदतें, जैसे तंबाकू का ज़्यादा सेवन आदि है। संसाधनों की कमी, बीमारी का देर से पता चलने और इलाज के बढ़ते खर्च के कारण यह वृद्धि भारत के हेल्थकेयर सिस्टम पर दबाव डाल रही है, जिससे लगातार जागरूकता और शुरुआती मेडिकल मदद की ज़रूरत बढ़ गई है।

आगे कहा, हम लोगों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे अपने स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर कराएं और अगर कोई भी समस्या दिखे तो बिना किसी देरी के डॉक्टर से कंसल्ट करें। पारस हेल्थ कानपुर में हम ऑंकोलॉजी सर्विस को एडवांस्ड ट्रीटमेंट ऑप्शन और व्यापक पेशेंट सपोर्ट से मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अस्पताल की ओर से चलने वाली निशुल्क बस सेवा का रूट इस प्रकार है।

बस नंबर एक- हरजेंदर नगर, रामादेवी, पारस सिटी क्लिनिक (स्वरूप नगर), हैलट हॉस्पिटल, रावतपुर स्टेशन और पारस अस्पताल

बस नंबर दो- नौबस्ता, बर्रा, फजलगंज, रावतपुर स्टेशन, गुरुदेव, आजाद नगर और पारस हॉस्पिटल

बस नंबर तीन- रावतपुर, विजय नगर, भाटिया चौराहा, पनकी मंदिर, अरमापुर गेट, कल्याणपुर और पारस हॉस्पिटल

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें