केंद्रीय बजट में उप्र को 4.26 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे : हरिओम शर्मा

0
10

मुरादाबाद, 16 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को 4.26 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और ग्रामीण योजनाओं को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से एक्सप्रेस वे, मेट्रो परियोजनाएं, औद्योगिक कारीडोर और स्मार्ट सिटी के लिए यह फंड अहम साबित होगा। यह बातें भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद नगर विधानसभा की ओर से केंद्रीय बजट 2026-27 पर परिचर्चा में कही।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह बजट समावेशी विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। यह बजट विकास, आत्मनिर्भरता और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने किया।

बजट चौपाल में पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, प्रांतीय परिषद सदस्य निमित जयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल, नवदीप टंडन, विशाल त्यागी, राहुल शर्मा, चंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें