कृतज्ञ राष्ट्र के साथ प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को नमन किया

0
6

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कृतज्ञ राष्ट्र के साथ महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनके स्वदेशी आंदोलन को आत्मनिर्भर भारत का आधार स्तंभ बताया । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी गांधी जी को सत्य और अहिंसा का पुजारी बताते हुए उनका पुण्य स्मरण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधार स्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

उन्होंने एक और पोस्ट किया, ” पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है। ” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर एक श्लोक साझा किया, ” अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥”प्रधानमंत्री ने अहिंसा के संदेश को किया साझा, कहा -बिना हथियार बदली जा सकती है दुनिया

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके विचारों को याद करते हुए अहिंसा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा के मार्ग को अपनाने की प्रेरणा दी और यही वह शक्ति है, जो बिना हथियार के भी दुनिया को बदल सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स प पोस्ट साझा करते हुए अहिंसा से जुड़ा सुभाषित लिखा, “अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः। अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥”

इस श्लोक का अर्थ है कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है और अहिंसा ही सबसे बड़ा तप है। अहिंसा ही परम सत्य है, क्योंकि सभी धर्मों की उत्पत्ति और आधार अहिंसा से ही होता है। अर्थात किसी भी जीव को मन, वचन और कर्म से कष्ट न देना ही सर्वोच्च नैतिकता है। प्रधानमंत्री ने संदेश में यह स्पष्ट किया कि अहिंसा केवल विचार नहीं, बल्कि मानव कल्याण और विश्व शांति का सशक्त माध्यम है।

भारतीय जनता पार्टी ने एक्स पर लिखा, ” विश्व को सत्य और अहिंसा का शाश्वत संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।”महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गृहमंत्री अमित शाह समेत अनेक राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने सत्य, अहिंसा और राष्ट्रनिर्माण में बापू के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने भाषा, क्षेत्र और जाति में बँटे देश को एकजुट कर स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया। उन्होंने स्वदेशी, स्वाधीनता और स्वच्छता के विचारों को भारत के गौरवशाली भविष्य से जोड़ा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी राष्ट्रपिता को नमन किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले सभी वीरों का त्याग देशवासियों को एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गांधी को सत्य का पुरोधा, अहिंसा का पुजारी और सरलता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए कर्तव्यबोध, अनुशासन और देशभक्ति का प्रेरणास्रोत रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गांधी को याद करते हुए कहा कि नफरत का जवाब भी बापू की ही राह सत्य, अहिंसा और प्रेम में है। उन्होंने वैष्णव जन तो भजन के माध्यम से गांधी दर्शन को स्मरण किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जिसे मिटाने की कई बार कोशिश हुई, लेकिन असफल रही। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा की शक्ति, सत्ता और भय से कहीं बड़ी है, और गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित उनके विचार आज भी भारत सहित पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें