एशिया कप में भारतीय हाकी टीम विजयी

Date:

एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम ने जीत कर इतिहास रच दिया।बिहार के राजगीर में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया। इस विजय के साथ भाररतीय टीम चौथी बार एशिया कप की चैंपियन बनी है। साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया । भारत की तरफ से दिलप्रीत ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने 1-1 गोल करने में सफलता हासिल की।

मुकाबले की बात करें तो, भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले ही मिनट में गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बेहतरीन पास पर डी के अंदर मौजूद सुखजीत सिंह ने टॉमहॉक लगाते हुए गोल दागा। इस मैच के आठवें मिनट पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, पर जुगराज गोल नहीं कर सके। इसके बाद दूसे क्वार्टर की समाप्ति से लगभग दो मिनट पहले ही दिलप्रीत ने मैदानी गोल करके बढ़त को दोगुना किया। 

वहीं तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिस पर कोई भी गोल नहीं हो सका। भारत की ओर से हो रहे लगातार आक्रामक प्रयासों के बीच दिलप्रीत ने अपना दूसरा और भारत के लिए तीसरा गोल किया। चौथे क्वार्टर में कोरिया से सोन डेन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले मौके पर गोल किया। मैच के आखिरी मिनटों के दौरान कोरियाई खिलाड़ियों ने तेजी से कुछ प्रयास किए, लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे।  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

नई दिल्‍ली, 15 जनवरी (हि.स)। सिंगापुर जा रहा एयर...

साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म का आधिकारिक...

‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का नाम ही उनकी...

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने दमदार...
hi_INहिन्दी