इतिहास में 19 फरवरी :स्वराज व रणनीति के शिल्पी छत्रपति शिवाजी की जन्म

0
8

साल 1630 में शिवनेरी किला में जन्मे छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने “हिंदवी स्वराज” का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में संगठित प्रयास किए। उनकी माता जिजाबाई ने उनमें धर्म, नीति और प्रजा-कल्याण के संस्कार डाले, जबकि गुरु दादोजी कोंडदेव ने प्रशासन और युद्धकला का प्रशिक्षण दिया।

शिवाजी महाराज ने गुरिल्ला युद्ध पद्धति को प्रभावी ढंग से अपनाकर बड़ी-बड़ी सेनाओं को चकमा दिया। पहाड़ी किलों का रणनीतिक उपयोग, तेज आक्रमण और त्वरित वापसी उनकी पहचान बनी। अफजल खान पर उनकी निर्णायक विजय और मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के साथ उनका संघर्ष उनके साहस और कूटनीति को दर्शाता है।

उन्होंने सुव्यवस्थित राजस्व प्रणाली, सक्षम नौसेना और किलों के सुदृढ़ नेटवर्क का विकास किया। किसानों और महिलाओं की सुरक्षा, धार्मिक सहिष्णुता और स्थानीय भाषा-प्रशासन को बढ़ावा देना उनकी शासन-नीति के प्रमुख स्तंभ थे। 1674 में उनका राज्याभिषेक मराठा शक्ति के उत्थान का प्रतीक बना। शिवाजी महाराज आज भी राष्ट्रनिर्माण, स्वाभिमान और जनकल्याणकारी नेतृत्व के आदर्श के रूप में स्मरण किए जाते हैं।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1389 – दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।

1570 – फ्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।

1618 – वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।

1630 – शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।

1674 – ब्रिटिश फौजें डच युद्ध से हट गईं।

1719 – मुगल शासक फर्रुख सियर की हत्या।

1807 – तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।

1891 – अमृत बाजार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।

1915 – गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।

1959 – साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।

1963 – सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।

1986 – देश में पहली बार कम्प्यूटरी कृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुयी।

1989 – लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।

1991 – प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।

1993 – हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।

1997 – चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन।

1999 – डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।

2001 – ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।

2000 – तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।

2003 – इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।

2003 – संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।

2004 – कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।

2006 – पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।

2007 – भारत-बांग्लादेश में आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति बनी।

2007 – गाड़ी नंबर 9001 अप अटारी स्पेशल समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद लगी आग में 68 यात्री मारे गए।

2008 – संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।

2008 – पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को करारी शिकस्त मिली।

2008 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।

2009 – केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।

2012 – मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गये।

जन्म

1473 – निकोलस कॉपरनिकस – प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।

1630 – छत्रपति शिवाजी महाराज – महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता।

1717 – डेविड गैरिक – अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक थे।

1892 – इंदिरा राजे – बड़ौदा की राजकुमारी थीं।

1898 – गोकुलभाई भट्ट – राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।

1900 – बलवंतराय मेहता – भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1922 – बेअंत सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1925 – राम वी. सुतार – भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार हैं।

1930 – के. विश्वनाथ – दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक हैं।

1960 – राजीव कुमार – भारत के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।

1964 – सोनू वालिया – फिल्म अभिनेत्री

निधन

1895 – मुंशी नवलकिशोर – हिन्दी के जाने माने प्रकाशक।

1915 – गोपाल कृष्ण गोखले – स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक

1956 – नरेन्द्र देव – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।

1978 – पंकज मलिक – बांग्ला और हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।

1992 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।

1999 – ख़ुमार बाराबंकवी – भारतीय शायर थे। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद हैदर ख़ान था।

2010 – निर्मल पांडे – फिल्म अभिनेता।

2017 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।

2019 – नामवर सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक।

——————–

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें