इतिहास के पन्नों में 12 जनवरी :स्वामी विवेकानंद-मानवता,राष्ट्र,युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत

0
16

स्वामी विवेकानंद का नाम भारतीय इतिहास में एक महान विद्वान, संन्यासी और समाज सुधारक के रूप में दर्ज है, जिन्होंने मानवता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म माना। वे न केवल आध्यात्मिक गुरु थे, बल्कि ऐसे विचारक भी थे जिन्होंने भारत को आत्मगौरव और आत्मविश्वास का संदेश दिया। अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्मसभा में दिए गए उनके ऐतिहासिक और धाराप्रवाह भाषण ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और विश्व को भारतीय संस्कृति, वेदांत और सहिष्णुता से परिचित कराया।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। उनका मूल नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वे अपने ओजपूर्ण, निर्भीक और प्रेरणादायी भाषणों के कारण विशेष रूप से युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हुए। वे युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति मानते थे और उन्हें आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और कर्मशीलता का संदेश देते थे। इसी कारण उनके जन्मदिन को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

मानव सेवा और परोपकार को संगठित रूप देने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के सम्मान में रखा। रामकृष्ण मिशन आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।

1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।

1866 – लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।

1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत’ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा।

1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।

1991 – अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।

2001 – भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।

2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया।

2002 – पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

2003 – भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।

2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।

2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

2007 – हिन्दी फिल्म ‘रंग दे बसन्ती’ बाफ्टा के लिए नामांकित।

2008 – कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।

2008 – दुनिया के सबसे बड़े फिल्म शो टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल’ का निधन।

2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2009 – इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।

2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सजा की धारा जोड़ी गई।

2010 – कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।

2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।

2018 – इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।

2020 – भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित ‘पॉली उमरीगर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

जन्म

1863 – स्वामी विवेकानंद- भारतीय दार्शनिक।

1869 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।

1886 – नेली सेनगुप्ता – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1899 – बद्रीनाथ प्रसाद – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।

1901 – उमाशंकर दीक्षित – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन’ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।

1917 – महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी

1918 – म​​हर्षि महेश योगी – प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे, जिन्होंने योग को भारत के बाहर भी प्रसिद्धि दिलाई।

1918 – सी. रामचन्द्र – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।

1927 – डार्विन दीनघदो पग – भारतीय राज्य मेघालय के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1931 – अहमद फराज – प्रसिद्ध उर्दू कवि।

1936 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।

1940 – एम. वीरप्पा मोइली – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।

1943 – सुमित्रा भावे – सुप्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता थीं।

1958 – अरुण गोविल – भारतीय सिनेमा में हिंदी फ़िल्म और टीवी अभिनेता हैं।

1964 – अजय माकन – भारतीय राजनीतिज्ञ

1964 – दिनेश शर्मा – राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।

1972 – प्रियंका गांधी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष

1990 – मनोज सरकार – भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

1991 – हरिका द्रोणावल्ली – भारत की तेजतर्रार महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।

1999 – आर्या राजेंद्रन – तिरुवनंतपुरम की सबसे कम उम्र की नवनियुक्त महापौर हैं।

निधन

1924- गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।

1934 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1941 – प्यारे लाल शर्मा – भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।

1966 – नरहर विष्णु गाडगिल – राजनेता, अर्थशास्त्री, लेखक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान सभा के सदस्य थे।

1976 – अगाथा क्रिस्टी – दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।

1992 – कुमार गंधर्व – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।

2000 – वी. आर. नेदुनचेजियन – तीन बार तमिल नाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।

2004 – रामकृष्‍ण हेगड़े – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2005 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय युवा दिवस।

-अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)।

-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें