देश में ओलंपिक शिक्षा, अनुसंधान और खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा

0

अहमदाबाद, 28 दिसंबर (हि.स.)। गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) में स्थित भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र (बीसीओआरई) ने प्रदेश और देश में ओलंपिक शिक्षा, अनुसंधान और खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की है। यह घोषणा शनिवार को अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित मीडिया संवाद में की गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरआरयू के कुलपति डॉ. बिमल एन. पटेल ने की। उनके साथ स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के निदेशक यश शर्मा और भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र के निदेशक डॉ. उत्सव चावरे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर खेल, अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने की दिशा में विश्वविद्यालय की भूमिका को रेखांकित किया गया।

बीसीओआरई की स्थापना जून 2024 में हुई थी। यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से मान्यता प्राप्त भारत और दक्षिण एशिया का पहला ओलंपिक अध्ययन केंद्र है। अपनी स्थापना के बाद से यह केंद्र ओलंपिक शिक्षा, खेल शासन और शोध के माध्यम से भारत में ओलंपिज्म को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।

मीडिया संवाद में सबसे बड़ी घोषणा विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल 2029 को लेकर की गई। आरआरयू इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन की आठ खेल स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा। यह पहली बार होगा जब भारत ओलंपिक-शैली के इस वैश्विक आयोजन की मेजबानी करेगा। इन खेलों में दुनिया भर से पुलिस और अग्निशमन सेवाओं से जुड़े हजारों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

विश्वविद्यालय ने आठ खेल विषयों के लिए योजना, रसद, स्थल प्रबंधन और एथलीट सेवाओं के सभी पहलुओं का समन्वय करने के लिए एक समर्पित सचिवालय स्थापित किया है। आरआरयू खेलों के सुचारू संचालन के लिए 500 प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के एक कैडर का निर्माण भी कर रहा है। इसके अतिरिक्त आरआरयू के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में एक व्यापक मानव प्रदर्शन प्रयोगशाला है जिसने 4,070 से अधिक व्यक्तियों का परीक्षण किया है और 50+ अनुसंधान अध्ययन पूरे किए हैं। विश्वविद्यालय एक स्पोर्ट्स इंडोर कॉम्प्लेक्स और एक एंटी-डोपिंग प्रयोगशाला भी विकसित कर रहा है।

दूसरी अहम पहल के तहत द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक अनुसंधान सम्मेलन (आईओआरसी 2026) की घोषणा की गई। यह सम्मेलन 27 से 30 जनवरी तक आरआरयू में आयोजित होगा। इसमें भारत और विदेशों से खेल विशेषज्ञ, शोधकर्ता, नीति निर्माता और ओलंपिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य ओलंपिक शिक्षा, खेल शासन, नैतिकता और डोपिंग-रोधी प्रयासों पर चर्चा करना है।

इसके अलावा बीसीओआरई नाइट रन 2026 का भी ऐलान किया गया, जो 10 जनवरी को गांधीनगर में आयोजित होगी। यह दौड़ नागरिकों, कानून प्रवर्तन कर्मियों और पैरा-एथलीटों को एक साथ लाकर फिटनेस, सुरक्षा और ओलंपिक मूल्यों का संदेश देगी।

आरआरयू के कुलपति प्रो. पटेल ने कहा कि बीसीओआरई और हमारे व्यापक खेल बुनियादी ढांचे के माध्यम से हम केवल एथलीट नहीं बना रहे हैं, बल्कि ज्ञान प्रणालियां, अनुसंधान क्षमताएं और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां बना रहे हैं जो भारत के खेल भविष्य को परिभाषित करेंगी। नाइट रन जैसी जमीनी स्तर की पहलों से लेकर विश्व स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलनों और विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों जैसे वैश्विक आयोजनों की मेजबानी तक, प्रत्येक पहल उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र-प्रथम सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। ———–

जम्मू-कश्मीर में इस सर्दी में बढ़ते आतंकवादी खतरे, 30 से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय

0

जम्मू,, 28 दिसंबर (हि.स.)।

जम्मू और कश्मीर में इस सर्दी के मौसम में लगातार आतंकवादी खतरे बढ़ते जा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार जम्मू क्षेत्र में 30 से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादी सक्रिय हैं। भारतीय सेना ने चिलाई कलान, यानी 40 दिन की सबसे कठोर सर्दी के दौरान आतंकवाद रोधी कार्रवाइयों को तेज कर दिया है, ताकि आतंकवादी कठोर मौसम का फायदा न उठा सकें।

रक्षा और खुफिया सूत्रों के अनुसार लगातार अभियान के दबाव में आतंकवादी अब किश्तवाड़ और डोडा के ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानांतरित हो गए हैं, जहां नागरिकों की मौजूदगी कम है। यह कदम उनके लिए पहचान से बचने और सर्दियों में संगठित होने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह अवधि सामान्यतः कम गतिविधि वाला समय माना जाता है।

वैश्विक बौद्ध पर्यटन का केंद्र बना उत्तर प्रदेश, वर्ष 2025 में 61 लाख से अधिक आये पर्यटक

0

–उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल बौद्ध पर्यटन का हब- जयवीर सिंह

लखनऊ, 28 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की दूरदर्शी नीतियों और निरंतर प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। राज्य का बौद्ध सर्किट आस्था, विश्वास और वैश्विक पर्यटन का सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। पर्यटन विभाग की जनवरी से सितम्बर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के बौद्ध स्थलों पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशाम्बी, कपिलवस्तु और संकिसा जैसे छह प्रमुख बौद्ध स्थल न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश को वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिला रहे हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश में बौद्ध पर्यटन को लेकर लगातार बढ़ती वैश्विक रुचि देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के नौ महीनों (जनवरी से सितम्बर) के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख स्थलों पर कुल 61,15,850 पर्यटकों ने दर्शन किए, जिनमें 58,44,591 घरेलू तथा 2,71,259 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यह आंकड़े प्रदेश में बौद्ध विरासत की अंतरराष्ट्रीय पहचान और पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का प्रमाण है।’ पर्यटन विभाग का अनुमान है कि वर्ष 2025 के अंत तक इन पवित्र स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या 64 लाख के पार जा सकता है।

–कौशाम्बी में उमड़े पर्यटकउत्तर प्रदेश का कौशाम्बी जिला ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक तीनों दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह भूमि विशेष महत्व रखती है, क्योंकि भगवान बुद्ध ने यहीं अपना छठा और नौवां वर्षावास व्यतीत किया था। वर्ष 2025 के जनवरी से सितम्बर के बीच जनपद में कुल 23,19,237 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जिनमें 2,884 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

–बौद्ध सर्किट के अन्य स्थलों पर कितने आए पर्यटक?उत्तर प्रदेश के सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु और संकिसा जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। कपिलवस्तु में कुल 51,795 पर्यटकों ने भ्रमण किया, जिनमें 15,423 विदेशी सैलानी शामिल रहे। वहीं, महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में सर्वाधिक 18,60,507 पर्यटकों का आगमन हुआ, जिनमें 1,88,131 विदेशी पर्यटक थे। तथागत द्वारा प्रथम उपदेश दिए गए पावन स्थल सारनाथ में 17,75,489 पर्यटक पहुंचे, जिनमें 64,821 विदेशी आगंतुक शामिल रहे। इसी क्रम में श्रावस्ती में 79,245 तथा संकिसा में 29,577 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया।

–वर्ष 2023 से लगातार बढ़ रही पर्यटक संख्या पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में इन स्थलों पर कुल 47,04,317 पर्यटकों ने भ्रमण किया, जिनमें 2,54,688 विदेशी सैलानी शामिल थे। वहीं, वर्ष 2024 में यह संख्या तेजी से बढ़ी और कुल 61,47,826 पर्यटक इन स्थलों तक पहुंचे, जिनमें 3,53,461 विदेशी पर्यटक रहे।

‘वैश्विक मंचों से बोधि यात्रा के लिए आमंत्रण’प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने बताया कि विभाग द्वारा थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, श्रीलंका, भूटान, जापान, लाओ पीडीआर, कंबोडिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जैसे बौद्ध बहुल देशों के टूर ऑपरेटरों, भिक्षुओं और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष फैम ट्रिप (फैमिलियराइजेशन ट्रिप) का आयोजन भी किया जाता रहा है।

अंकिता भंडारी के दोषियों को बचाने में जुटी भाजपा :अरविंद

0

👉कांग्रेस नेता मज़हर रिज़वी कई समर्थकों सहित सपा में हुए शामिल

समाजवादी पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (युवा) एवं लोकसभा नैनीताल प्रभारी अरविंद यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी नाम सामने आने के बाद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।

रुद्रपुर में आयाेजित बैठक में उन्होंने आरोपित किया कि भाजपा सरकार में बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही रुद्रपुर शहर की सड़कों एवं स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शहर बदहाल है, जबकि मेयर द्वारा सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि मेयर अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए मुस्लिम समाज को निशाना बना रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मज़हर रिज़वी ने अपने 25 सहयोगियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पार्टी में शामिल होने वाले—
मज़हर रिज़वी, अनिल सक्सेना, विवेक शर्मा, मो. अल्ताफ अली, इमरान, रहीस अहमद, मनोहर मौर्य, मनमोहन सिंह, सर्वेश मौर्य, भीमसेन यादव, पुष्पेंद्र यादव, वसीम, गुड्डू, अज़ीम, जमील, धर्मपाल सिंह, मनोज जोशी, तैयब, महेन्द्र, ओमप्रकाश, सोनू यादव, रजा अली हैं।

उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा–दलित–अल्पसंख्यक) के सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं और सदैव अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिसके विरोध में चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष यूथ, तेजपाल यादव महानगर यूथ, राम सिंह सागर प्रदेश सचिव,शरीफ़ अंसारी महानगर अध्यक्ष, इमरान अंसारी पूर्व मेयर प्रत्याशी,एन. एन. अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष, मुख्तार अहमद,अरविन्द दिवाकर बाबा साहब वाहिनी, विनोद गोंड, अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेडरजा अली, मो. आज़म विधानसभा अध्यक्ष, राहुल यादव, विक्रांत यादव मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री के ग्रामीण सड़क अभिकरण के समयबद्ध कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

0

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क अभिकरण (UPRRA) के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण और उनका अनुरक्षण प्रदेश के ग्रामीण विकास की रीढ़ है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले।

उन्होंने कार्यों की प्रगति में आ रही बाधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नियमित निरीक्षण किया जाए तथा दोषी ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकतम सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

​कोरी समाज ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए ‘तेरहवीं’ प्रथा का किया त्याग​

0

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ग्राम बजेहटा में कोरी समाज द्वारा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक क्रांतिकारी निर्णय लिया गया है। प्रख्यात समाजसेवी स्व० श्री मइयादीन कोरी (90 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके परिवार और समाज के प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से उनकी ‘तेरहवीं’ (त्रयोदशी) संस्कार न करने का निर्णय लेकर समाज को एक प्रगतिशील संदेश दिया है।
मूल निवासी ग्राम बजेहटा, हमीरपुर के श्री मइयादीन कोरी का गत रविवार (21/12/2025) को कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया । सोमवार, 22 दिसंबर को परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को अपने निजी खेत में दफनाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। शोक की इस घड़ी में भी परिवार ने साहस दिखाते हुए पुराने ढर्रे की खर्चीली परंपराओं को तोड़ने का फैसला किया।
​:
अंतिम संस्कार के पश्चात आयोजित विचार-विमर्श में परिवार के सदस्यों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश कोरी समाज सेवा संस्थान (लखनऊ) के अध्यक्ष श्री राम सजीवन कोरी के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया कि समाज में व्याप्त ‘तेरहवीं’ जैसी खर्चीली और अनावश्यक परंपराओं को बंद किया जाना चाहिए।मृत्यु भोज जैसी अमानवीय और फिजूलखर्ची से भरी परंपराएं गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ डालती हैं। हमें अपने विवेक का परिचय देते हुए ऐसी कुरीतियों का त्याग करना चाहिए। इस अवसर पर परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में यूपी से शामिल होंगी 14 लखपति दीदियां

0

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में यूपी से शामिल होंगी 14 लखपति दीदियां।इन्होंने प्रदेश में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने में पाई है सफलता

बिजनौर की ऋतु हलदर और सुमन रानी होगी शामिल

रायबरेली की गुड़िया देवी, गोरखपुर की राजकुमारी देवी, मनसा देवी होंगी शामिल

देवरिया की आशा गुप्ता, बलिया की दुर्गेश तिवारी होंगी शामिल

चित्रकूट की निर्मला देवी, संभल की अनुपम सिंह और मोनिका होंगी शामिल

इटावा की मनमती और विजेता कुमारी होंगी शामिल

झांसी की प्रवेश कुमारी और कौशांबी की सरिता देवी होंगी शामिल

यूपी में माध्यमिक के बाद बेसिक विद्यालयों में भी ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी

0

नए साल से बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी लागू करने की तैयारी। शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी में ऑन ड्यूटी का होगा विकल्प ।बैठक, टूर या प्रशिक्षण में शामिल होने वाले शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन।

बेसिक शिक्षा विभाग की 8 सदस्यीय तकनीकी कमेटी ऑनलाइन हाजिरी पोर्टल का करा रही तैयार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कदंबा नौसेना अड्डे का किया दौरा, आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी में की ऐतिहासिक यात्रा

0

कारवार, 28 दिसंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को पहली बार कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार स्थित कदंबा नौसेना अड्डे का दौरा किया और अरब सागर में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में यात्रा की। इसके साथ ही वे पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गईं।

कदंबा नौसेना अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मु का कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि एशिया के सबसे बड़े नौसेना अड्डों में शामिल कदंबा नौसेना अड्डे के दूसरे चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। यह अड्डा अब युद्धपोतों और पनडुब्बियों के लिए एक प्रमुख रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित हो गया है। इसी परिसर में एक अत्याधुनिक मरम्मत यार्ड का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

नौसेना अड्डे के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईएनएस वाघशीर पनडुब्बी में लगभग एक घंटे की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा की। इस दौरान उनके साथ नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और रियर एडमिरल विक्रम मेनन सहित भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की यह यात्रा भारतीय नौसेना की बढ़ती सामरिक क्षमता, स्वदेशी रक्षा शक्ति और समुद्री सुरक्षा में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।——–

विधायक ही नहीं सभी पार्टियों के ब्राह्मण सांसदों को भी बुलाएंगे

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण विधायकों को अगली बैठक पत्रकार से विधायक बने शलभ मणि त्रिपाठी के घर पर जनवरी के पहले सप्ताह मे होने वाली है।
अबकी बार सभी पार्टियों के ब्राह्मण सांसदों को भी बुलाया जा रहा है।
ब्राह्मण विधायकों को साथ मिलकर खाने पर चर्चा करना कोई गलत बात नही है। बैठको का दौर किसी से डर कर रुकने वाला नही है। लखनऊ से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है।
ब्राह्मणों की बैठक से पूरा सिस्टम हैंग हो गया है।