रायबरेली में कानूनगो रिश्वत लेते थमा

0
52

रायबरेली में एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) गंभीर सिंह को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जमीन की पैमाइश से जुड़ी एक महिला की शिकायत पर की गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी जमीन की पैमाइश करने के बदले कानूनगो लगातार पैसे की मांग कर रहा था। परेशान होकर महिला ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी को तहसील परिसर में रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ लेकर थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें