पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीमार, अस्पताल में भर्ती

Date:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम मान को रात में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।

फोर्टिस अस्पताल के बाहर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। एक दिन पहले सीएम मान की तबीयत उस समय खराब हुई थी, जब वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पहुंचे थे। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

ईरान, ट्रंप और प्रतिरोध की राजनीति

- डॉ. सत्यवान सौरभ अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कुछ संघर्ष केवल...

सर्राफा बाजार में तेजी, लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में...

भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य, मकर संक्रांति...

अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए सीएम भगवंत मान

सिख गुरुओं के विवादित वायरल वीडियो पर स्पष्टीकरण - वायरल...
hi_INहिन्दी