प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

Date:

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से त्रिपुरा ने अनुभवी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी खो दिया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सेन के साथ मुलाकात की अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बिस्वा बंधु सेन त्रिपुरा की प्रगति को गति देने और अनेक सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

उन्होंने लिखा, “त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्वा बंधु सेन के निधन से अत्यंत पीड़ा हुई है। त्रिपुरा के विकास के लिए उनके प्रयासों और विभिन्न सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

रूसी हमले के बाद यूक्रेन की संसद अंधेरे में,बिजली-पानी और हीटिंग ठप

कीव, 20 जनवरी (हि.स.)। रूस द्वारा रातभर किए गए...

नेपाल में 62 प्रतिशत उम्मीदवार 40 वर्ष से कम आयु के

काठमांडू, 21 जनवरी (हि.स.)। प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन–2026 के...

वर्दी, मर्यादा और विश्वास का संकट

(कर्नाटक डीजीपी प्रकरण के संदर्भ में) -डॉ. प्रियंका सौरभ लोकतंत्र में...
hi_INहिन्दी