बिहार के गोपालगंज जिले में नारायणी नदी पर दो घाटों का निर्माण पूरा

Date:

नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत जुलाई 2021 में 8.25 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के गोपालगंज जिले में नारायणी नदी पर दो घाटों का निर्माण पूरा किया गया और उन्हें संबंधित शहरी स्थानीय निकायों को सौंप दिया गया।

अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन को सुगम बनाने के लिए मंगलपुर (नौतन) के पास एनडब्ल्यू-37 (गंडक नदी) और बेतिया में इसके सामने के तट पर 3 करोड़ रुपये की लागत से दो घाट पहले ही बनाए जा चुके हैं।

वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में एनडब्ल्यू-37 (गंडक नदी) पर हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण सहित जलमार्ग विकास कार्य क्रमशः 5.32 करोड़ रुपये, 7.59 करोड़ रुपये और 8.49 करोड़ रुपये की कुल लागत से संपन्न किए गए थे।

केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी ने लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पोस्ट साझा करें:

सदस्यता लें

spot_imgspot_img

लोकप्रिय

इस तरह और भी
संबंधित

सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, इंस्पेक्टर की मौत, 11 पर्यटक जख्मी

फरीदाबाद, 07 फरवरी (हि.स.)। फरीदाबाद में चल रहे अंतरराष्ट्रीय...

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने तीन साल तक अविश्वास प्रस्ताव रोकने वाला विधेयक पारित किया

कोलकाता, 07 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने...

उपराष्ट्रपति ने कुआलालंपुर में तिरुवल्लुवर केंद्र की घोषणा का किया स्वागत

नई दिल्ली, 07 फ़रवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने...

नीच शब्द कहना जातिसूचक गाली नहीं: हाईकोर्ट

जोधपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट ने आईआईटी जोधपुर...
hi_INहिन्दी