मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशनों का किया निरीक्षण

0
5

मुरादाबाद, 07 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्निर्माण किए जा रहे स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद एवं कोटद्वार स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की समीक्षा की तथा मुरादाबाद से नजीबाबाद एवं कोटद्वार से नजीबाबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग का भी निरीक्षण किया।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि आज मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त स्टेशनों पर किए जा रहे पुनर्निर्माण के सभी कार्यों को स्टेशन ड्राइंग के अनुरूप संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए समीक्षा की।

स्टेशनों पर रिडेवलपमेंट कार्यों में फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, स्टेशन कार्यालयों एवं स्टेशनों पर प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पुनर्निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के तीव्र गति से सावधानी पूर्वक पूर्ण किया जाए। इन कार्यों के चलते नियमित स्टेशन संचालन में भी कोई व्यवधान न उत्पन्न हो। मंडल रेल प्रबंधक ने मुरादाबाद से नजीबाबाद एवं कोटद्वार से नजीबाबाद तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

इस दौरान अनिल कुमार सीपीएम/गतिशक्ति, अक्षय कुमार वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय), आशीष सिंह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, रवि विक्रम सिंह वरिष्ठ मंडल अभियंता (चतुर्थ), ऋषभ दत्त एक्सईएन/गति शक्ति तथा मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें